6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जो इस देश का नागरिक है, उसे राष्ट्रगान गाना चाहिए’ – मदरसे में राष्ट्रगान पर बोले शाहनवाज हुसैन

उत्तर प्रदेश में मदरसे में राष्ट्रगान अनिवार्य किए जाने पर बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि जो इस राष्ट्र का नागरिक है, उसे राष्ट्रगान गाना चाहिए। राष्ट्रगान से किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, जो इस राष्ट्र का नागरिक उसे राष्ट्र से प्रेम करना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 13 May 2022, 8:36 PM IST

'जो इस देश का नागरिक है, उसे राष्ट्रगान गाना चाहिए' - मदरसे में राष्ट्रगान पर बोले शाहनवाज हुसैन

'जो इस देश का नागरिक है, उसे राष्ट्रगान गाना चाहिए' - मदरसे में राष्ट्रगान पर बोले शाहनवाज हुसैन

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के तरफ से यूपी के मदरसों में पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया गया है। यूपी के मदरसों में राष्ट्रगान गाना लागू किए जाने का बीजेपी नेता और बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने स्वागत किया है। शुक्रवार को शाहनवाज हुसैन पटना में बीजेपी के सहयोग कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रगान में किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो इस राष्ट्र का नागरिक है, उसे राष्ट्र से प्रेम करना चाहिए और राष्ट्रगान को निश्चित रूप से गाना चाहिए।

बीजेपी के सहयोग कार्यक्रम में उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम साथ थे। इस मुद्दे पर दोनों मंत्रियों की एक ही राय दिखने को मिली। उनका मानना है कि यह होना ही चाहिए। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राष्ट्रीय गान मदरसा में नहीं गाया जाता है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

बीजेपी के सहयोद कार्यक्रम में जब शाहनवाज हुसैन से सवाल किया गया कि जिस तरह से यूपी के बुलडोजर मॉडल को बिरार में अपनाने की बात हो रही थी, तो क्या यूपी की तरह बिहार में भी मदरसे में राष्ट्रगान भी अनिवार्य किया जाएगा?

इस पर शाहनवाज हुसैन ने कहा मुझे आश्चर्य हो रहा है कि मदरसे में राष्ट्रगान नही होता है। मैंने भी बचपन में मदरसे में ही पढ़ाई की है। वहां तो धूम धाम से राष्ट्रगान गाया जाता था। उन्होंने कहा की इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। राष्ट्र का गुणगान तो हर एक नागरिक को करना चाहिए जो भारतवासी है।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के मंत्री का विवादित भाषण, 'हिंदी बोलने वाले कोयंबटूर में पानी पूरी बेचते हैं'

तो वहीं इस मुद्दे पर मंत्री जनक राम ने कहा कि देश संविधान से चलता है। यूपी देश से बाहर नहीं है देश के अंदर ही है। हिन्दू और मुस्लिम समाज को संविधान में जो अधिकार मिला है, उसी पर देश और प्रदेश में काम किया जा रहा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मदरसों में अब पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया है। यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड परिषद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। कक्षाएं शुरू होने से पहले सुबह की प्रार्थना के समय राष्ट्रगान गाना अनिवार्य हो गया है।

यह भी पढ़ें: अरबाज के बाद सलमान खान के दूसरे भाई भी ले रहे तलाक, शादी के 24 साल बाद अलग होंगे सोहेल खान और सीमा सचदेव खान