25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आत्महत्या करने तलाब में कूदी पत्नी, पीछे-पीछे पति ने भी लगाई छलांग, फिर हुआ कुछ ऐसा कि…

दरभंगा के भरवारा गांव में आत्महत्या की कोशिश में तालाब में कूदी महिला को बचाने गए पति की भी डूबकर मौत हो गई। पारिवारिक तनाव को घटना का कारण माना जा रहा है, पुलिस जांच में जुटी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Mar 19, 2026

couple drowns in Darbhanga pond

दरभंगा तालाब में दंपति की डूबने से मौत (फोटो- एआई जनरेटेड)

बिहार के दरभंगा जिले से एक दर्दनाम मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामले जिले के सिंघवारा क्षेत्र के भरवारा गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह एक महिला ने आत्महत्या के प्रयास में गांव के पनपिही तालाब में छलांग लगा दी थी। महिला को बचाने के लिए उसका पति भी पीछे-पीछे तालाब में कूद गया और दोनों की डूबने के चलते मौत हो गई। पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव जैसे कारणों को इस हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

दोनों पति-पत्नी को तैरना नहीं आता था

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय हसरत परवीन और उसके पति सनाउल्लाह के रूप में हुई है। परवीन ने आत्महत्या के इरादे से पानी में छलांग लगाई और यह देख सनाउल्लाह भी बिना सोचे समझे तालाब में कूद गया। लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था और तालाब का पानी इतना गहरा था कि दोनों उसमें समा गए। दोनों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को मालमे की सूचना दी, लेकन जब तक मदद वहां पहुंचती बहुत देर हो चुकी थी।

गोताखोरों की मदद से तालाब से निकाले गए शव

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से परवीन और सनाउल्लाह की तलाशी शुरू की गई। कई देर तलाशी अभियान चलाने के बाद गहरे पानी से गोताखोरों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने तुरंत ही दोनों पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक दंपति भरवारा गांव के वार्ड संख्या 6 के निवासी थे।

दस दिन पहले भी महिला ने की थी आत्महत्या की कोशिश

करीब दस दिन पहले भी महिला ने इसी तरह का कदम उठाने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय ग्रामीणों और डायल 112 पुलिस टीम ने समय रहते उसे बचा लिया था। उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। इस बार महिला सीधे तालाब पर पहुंची और अचानक कूद गई, जिससे यह हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला किसी निजी कारण से मानसिक तनाव में थी। गांव के लोगों ने बताया कि पति पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। इसी पारिवारिक विवाद को इस घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग