28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar News: 18 जनवरी को पटना आएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताई वजह

Bihar Politics: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 18 जनवरी को पटना में संविधान की रक्षा विषय पर आधारित एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 16 Jan 2025, 7:17 AM IST

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 18 जनवरी को पटना आएंगे। कांग्रेस सांसद संविधान की रक्षा विषय पर आधारित एक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ भी बातचीत करेंगे। बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और कांग्रेस नेता शकील अहमद ने राहुल गांधी के दौरे की जानकारी की है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी की पहली बिहार यात्रा होगी।

स्टाफ क्वार्टर और ऑडिटोरियम का करेंगे उद्घाटन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी पहली बार बिहार आ रहे हैं। उनके इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे के दौरान गांधी सदाकत आश्रम जाएंगे। यहां पर एक नवनिर्मित स्टाफ क्वार्टर और एक ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे। स्टाफ क्वार्टर का नाम पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और ऑडिटोरियम का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। 

‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को करेंगे संबोधित

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने राहुल गांधी के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि बापू सभागार में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक संविधान सुरक्षा सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में राहुल गांधी सामाजिक कार्य में शामिल संगठनों के साथ बातचीत करेंगे। 

सियासी उथल-पुथल के बीच राहुल गांधी का दौरा अहम

बता दें कि बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। लेकिन इससे पहले बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे है। हालांकि नीतीश कुमार ने अटकलों को लेकर प्रतिक्रिया भी दी है और उन्होंने कहा था कि वह कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन नीतीश कुमार ने कई मौके पर पलटी मारी है। राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश को अपने साथ आने का भी ऑफर दे दिया था। इसलिए बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें-School Closed: पटना में इस दिन तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल, ठंड बढ़ने पर डीएम ने लिया फैसला