वहीं इस जनशक्ति यात्रा को लेकर राजद पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार किया जा रहा है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमें उनके बारे में कुछ भी नहीं बोलने के लिए कहा गया है क्योंकि इसे अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है।" बता दें, उनकी इस यात्रा में प्रचार सामग्री के तौर पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद याजव, मां राबड़ी देवी, भाई तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के प्रमुख नेताओं के पोस्टर देखने को मिलेंगे।