Bihar Political Crisis Live Updates: नीतीश कुमार ने 8वीं बार ली सीएम पद की शपथ, तेजस्वी बने डिप्टी CM, कैबिनेट विस्तार बाद में
Bihar Political Crisis Live Updates: बिहार में आज नई सरकार बन गई है। बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजद, कांग्रेस, लेफ्ट सहित सात पार्टियों के समर्थन से बिहार में मुख्यमंत्री पद की 8वीं बार शपथ ली। दोपहर बाद दो बजे राजभवन में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ की।
इन दोनों के शपथ ग्रहण के साथ बिहार में आज फिर से चाचा (नीतीश कुमार) और भतीजे (तेजस्वी यादव) की सरकार बन गई है। शपथ ग्रहण के बाद राजभवन से निकलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि कैबिनेट विस्तार जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट की बैठक बुलाई जाएगी। इसके अलावा नीतीश ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
यहां जानिए पल-पल के अपडेटः