Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले RJD और कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, BJP का बड़ा मास्टरस्ट्रोक

Bihar Politics: बिहार में भाजपा ने 52 संगठनात्मक जिलों में से 46 जिलों में अध्यक्ष का निर्वाचन कार्य पूरा कर लिया है। इसके अलावा, पटना के महानगर और ग्रामीण के साथ ही नालंदा, सहरसा, जमुई और जहानाबाद में जिला अध्यक्ष का मनोयन नहीं हुआ है।

3 min read
Google source verification

पटना

image

Akash Sharma

Feb 07, 2025

Bihar Politics

Bihar Politics: MPs Meet PM Modi

Bihar Politics: बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। बता दें कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीतीश कुमार की JDU, चिराग पासवान की LJP (R), जीतन राम मांझी की HUM और रालोमा के साथ गठबंधन में है। बिहार के भाजपा, जेडी(यू) और NDA के अन्य दलों के करीब 30 सांसदों ने शुक्रवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। BJP ने बिहार में जाति को साधते हुए 50% से अधिक संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्ष का दायित्व पिछड़ा-अतिपिछड़ा समाज के कार्यकर्ताओं को सौंप दिया है।

बिहार को बजट में मिले ये तोहफे

प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे सांसदों ने अपने बिहार के लिए की गईं बजट घोषणाओं के लिए पीएम मोदी को बधाई दी। बता दें कि इस साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बजट में बिहार को काफी तवज्जो दी गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटना एयरपोर्ट के विस्तार, चार नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, मखाना बोर्ड की स्थापना और बिहटा में ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की घोषणा की। खास बात यह है कि सीतारमण के बजट भाषण में बिहार का कई बार जिक्र किया गया। वित्त मंत्री ने बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में पश्चिमी कोसी नहर ERM परियोजना पर भी प्रकाश डाला।

बिहार में BJP ने खेला पिछड़ा-अतिपिछड़ा का कार्ड

बिहार में भाजपा ने 52 संगठनात्मक जिलों में से 46 जिलों में अध्यक्ष का निर्वाचन कार्य पूरा कर लिया है। बता दें कि बिहार में 25 से अधिक जिलों में BJP ने पहली बार पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष बनाया है। हालांकि भाजपा ने अन्य जातियों पर भी फोकस किया है। इसके साथ ही पटना के महानगर और ग्रामीण के साथ ही सहरसा, जमुई, नालंदा और जहानाबाद में जिला अध्यक्ष का मनोयन नहीं हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण में भी BJP इसी रणनीति पर आगे बढ़ सकती है।

संगठनात्मक जिला: जिलाध्यक्ष का नाम: जाति 

  • गोपालगंज - संदीप गिरी - अत्यंत पिछड़ा
  • बगहा - अंचित कुमार लल्ला - कानू
  • सिवान पूर्वी - रंजीत कुमार - कानू
  • बेतिया - रुपक श्रीवास्तव - कायस्थ
  • ढाका - सुनील कुमार सहनी - मल्लाह
  • वैशाली उत्तरी - अजब लाल साह - तेली
  • वैशाली दक्षिणी - अजय कुशवाहा - कोईरी
  • छपरा दक्षिणी - ब्रजमोहन सिंह - राजपूत
  • मुजफ्फरपुर पूर्वी - विवेक कुमार - वैश्य
  • सीतामढ़ी - मनीष कुमार रौनियार - वैश्य
  • शिवहर - नीरज सिंह - राजपूत
  • झंझारपुर-बच्चा कामत - केउट
  • दरभंगा दक्षिणी - विनय पासवान - अनुसूचित जाति
  • बेगूसराय - राजीव कुमार वर्मा - कोईरी
  • समस्तीपुर उत्तरी - नीलम सहनी - मल्लाह
  • खगड़िया - शत्रुघ्न भगत - कलवार वैश्य
  • नवगछिया - मुक्तिनाथ निषाद - मल्लाह
  • सुपौल - नरेन्द्र कुमार ऋषिदेव - अनुसूचित जाति
  • कटिहार - मनोज राय - धानुक
  • मधेपुरा - दीपक यादव - यादव
  • पूर्णिया - मनोज कुमार सिंह - राजपूत
  • किशनगंज - गोपाल मोहन सिंह - अत्यंत पिछङा
  • भागलपुर - संतोष कुमार साह - स्वर्णकार
  • मुंगेर - अरूण पोद्दार - वैश्य
  • शेखपुरा - रेशमा भारती - यादव
  • नवादा - अनिल मेहता - कोईरी
  • गया पूर्वी - विजय मांझी - अनुसूचित जाति
  • औरंगाबाद - विजेंद्र चंद्रवंशी - कहांर
  • रोहतास - संतोष पटेल - कुर्मी
  • बक्सर - ओमप्रकाश भुवन - राजपूत
  • भोजपुर - दुर्गा राज - कानू
  • बाढ़ - शैलेन्द्र मुखिया - धानुक
  • सिवान पश्चिमी - राहुल तिवारी - ब्राह्मण
  • मोतिहारी - पवन राज - ब्राह्मण
  • मधुबनी - प्रभाशु झा - ब्राह्मण
  • अरवल - धर्मेन्द्र तिवारी - ब्राह्मण
  • बांका - ब्रजेश मिश्रा - ब्राह्मण
  • अररिया - आदित्य नारायण झा - ब्राह्मण
  • समस्तीपुर दक्षिणी - शशीधर झा - ब्राह्मण
  • दरभंगा उत्तरी - आदित्य नारायण - बाह्यण
  • कैमूर - ओमप्रकाश पांडेय - ब्राह्मण
  • रक्सौल - अशोक कुमार पांडेय - भूमिहार
  • लखीसराय - दीपक कुमार - भूमिहार
  • गया पश्चिमी - प्रेम कुमार चिंटू - भूमिहार
  • मुजफ्फरपुर पश्चिमी - हरिमोहन चौधरी - भूमिहार
  • छपरा उत्तरी - रंजीत सिवान - भूमिहार

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा- दिल्ली की जनता ने इस बार…