25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘नीतीश कुमार के दिन पूरे हो गए’… पिता लालू यादव के अपमान पर तेज प्रताप का बड़ा बयान

पिता लालू यादव को लेकर विवादित टिप्पणी करने को लेकर तेज प्रताप यादव ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ एफआई की मांग करते हुए कहा है कि, उनके दिन पूरे हो गए है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Sep 28, 2025

Tej Pratap yadav

तेज प्रताप यादव (फोटो- एएनआई)

बिहार में आागमी चुनावों के साथ साथ पार्टियों के बीच जुबानी लड़ाइयां अपने जोर पर है। आए दिन कोई ने कोई नेता किसी दूसरी पार्टी के नेता को आपत्तिजनक बाते कहता हुआ और दूसरी पार्टी को निचा दिखाता नजर आता है। इसी कड़ी में अब नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर उनके पिता लालू यादव के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

नीतीश कुमार के दिन पूरे हो गए

वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप ने कहा, मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी, वह (नीतीश कुमार) हमेशा किसी के भी खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने पहले भी महिलाओं के खिलाफ कई अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। हम मांग करते हैं कि नीतीश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने अपना होश खो दिया है। अब उनके दिन पूरे हो गए हैं।

नीतीश सार्वजनिक नेताओं के लिए बुरा उदाहरण

तेज प्रताप ने नीतीश कुमार पर यह आरोप लगाया कि वह सार्वजनिक नेताओं के लिए एक बुरा उदाहरण पेश कर रहे हैं। तेज प्रताप ने कहा, किसी भी नेता के लिए, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो, अपशब्दों का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री रहते हुए हमेशा अपशब्दों का इस्तेमाल किया है

लालू पद से हटे तो उन्होंने अपनी पत्नी को बैठा दिया- नीतीश

दरअसल हाल ही नीतीश कुमार ने 'मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना' की लॉन्चिंग के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पारिवारिक राजनीति को लेकर एक बयान दिया था। नीतीश कुमार ने इस दौरान 1990 के दशक के राजनीतिक बदलाव का ज़िक्र करते हुए कहा, लालू प्रसाद यादव को 7 साल बाद बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा था, तो उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को उस पद पर बिठा दिया था।

तेज प्रताप ने की केंद्रीय कार्रवाई की मांग

नीतीश की इस टिप्पणी को लेकर आरजेडी (RJD) खेमे से कड़ी आपत्ती जताई है। तेज प्रताप यादव ने इस टिप्पणी को अपने परिवार का अपमान बताया है और बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ केंद्रीय कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान तेज प्रताप ने महुआ के मौजूदा विधायक मुकेश रौशन पर भी जमकर हमला बोला। तेज प्रताप ने विधायक की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने इलाके के विकास के लिए जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया है।