इस हलचल के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश कुमार को लेकर ऐसा बयान दिया। संभव है कि इस बयान को नीतीश कुमार हल्के में ना और उनके आरजेडी में शामिल होने की बात सच ना हो। तेजस्वी ने ट्वीट करके कहा कि चंद दिनों पूर्व तक चिराग पासवान, मांझी जी, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सीएम नीतीश कुमार को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते थे। अब स्थिति ऐसी आ रही है कि चर्चा करनी पड़ेगी कि यहां सरकार है भी या नहीं? अगर सरकार है तो मुख्यमंत्री को लीड करना चाहिए। लेकिन अब वे निर्णय लेने लायक नहीं रह गए है? अगर वह किसी भी विषय पर निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो आखिर सरकार कौन चला रहा है?