आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा सबसे ज्यादा अफसोस की बात है कि ऐसे मुद्दे पर भी हमें बात करनी पड़ रही है। यह दिखाता है कि सरकार की सोच कितनी ओछी और छोटी है। इससे पहले सारे पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार राजघाट परिसर में हुआ। यह बीजेपी की सोच है। ये अपने आप को संस्कारी पार्टी और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहते हैं लेकिन यह सबसे छोटी मानसिकता वाली पार्टी है। वहीं आप नेता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने कहा कि मैं मैं आज अखबार पढ़ के हैरान हो गया कि देश के 10 साल रहे प्रधानमंत्री जिनको पूरी दुनिया विद्वान मानती है, जिनके अर्थशास्त्र को पूरी दुनिया का विश्वविद्यालय में पढ़ी और पढ़ाई जाती है। ऐसे आदमी का दाह संस्कार आज दिल्ली के निगम बोध घाट में किया जा रहा है। क्या कभी आपने कभी सुना है कि पूर्व प्रधानमंत्री का दाह संस्कार निगम बोध घाट में किया जा रहा है? ये बहुत शर्म की बात है।