पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपना मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक बताते हुए कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह "बुद्धिमत्ता, कुलीनता और विनम्रता के प्रतीक थे। सोनिया गांधी ने कहा, 'डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से हमने एक ऐसे नेता को खो दिया है जो बुद्धिमता, कुलीनता और विनम्रता के प्रतीक थे, जिन्होंने पूरे दिल और दिमाग से हमारे देश की सेवा की। कांग्रेस पार्टी के लिए एक उज्ज्वल और प्रिय मार्गदर्शक, उनकी करुणा और दूरदर्शिता ने लाखों भारतीयों के जीवन को बदल दिया और उन्हें सशक्त बनाया।'