13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करप्शन पर वारः बिहार में रजिस्ट्री विभाग के AIG के घर विजिलेंस का छापा, भारी मात्रा में कैश और जेवरात जब्त

Bihar Vigilance Raid: बिहार में करप्शन का लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में आज विजिलेंस की टीम मुजफ्फरपुर के रजिस्ट्री विभाग के एआईजी के घर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उनके घर से लाखों कैश और भारी मात्रा में जेवरात जब्त होने की सूचना मिली है।

less than 1 minute read
Google source verification
eou_raid_bihar.jpg

Bihar: Vigilance Raid at the House of AIG of Registry Department Muzaffarpur

Bihar Vigilance Raid: बिहार में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों पर निगरानी विभाग नकेल कर रही है। इसी सिलसिले में आज तिरहुत डिविजन के रजिस्ट्री विभाग के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (AIG) प्रशांत कुमार के ठिकानों पर विजिलेंस की टीम ने छापा मारा है। प्रशांत कुमार के मुजफ्फरपुर, सीवान, पटना सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। इस छापेमारी में बड़ी मात्रा में कैश और करोड़ों के जेवरात जब्त किए जाने की सूचना मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल रजिस्ट्रेशन प्रशांत कुमार के पटना, मुजफ्फरपुर और सीवान के कई स्थानों पर छापेमारी हो रही है। उनपर दो करोड़ 68 लाख से अधिक आय से अधिक संपत्ति का मामला है। पटना के बोरिंग रोड पंचमुखी मंदिर स्थित प्रशांत कुमार के घर पर विशेष निगरानी इकाई की छापेमारी जारी है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विशेष निगरानी इकाई ने एआईजी प्रशांत कुमार पर दो करोड़ 680585 रुपए आय से अधिक का केस दर्ज किया है। कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद निगरानी विभाग द्वारा प्रशांत कुमार के मुजफ्फरपुर, पटना एवं सीवान में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। बिहार की तीनों जांच एजेंसी निगरानी ब्यूरो, विशेष निगरानी इकाई और आर्थिक अपराध इकाई लगातार भ्रष्ट अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


एआईजी के सीवान में मुफस्सिल थाना के महदेवा स्थित पैतृक निवास के साथ पटना के बोरिंग रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास अलखराज अपार्टमेंट में छापेमारी हो रही है। रजिस्ट्रार एआईजी प्रशांत कुमार फिलहाल तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर में पदस्थापित हैं। उनपर आरोप है कि उन्होंने सब रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार के रूप में जमकर अवैध कमाई की है।

यह भी पढ़ें - बिहारः छापेमारी को गई पुलिस पर शराब माफियाओं का हमला, छह जवान जख्मी