मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना स्थित नगर परिषद के कोठियां पकड़ी चौराहा के पास हुआ। यहां उत्पाद विभाग की टीम शराब जांच को पहुंची थी, जिसपर स्थानीय लोगों ने घेराव कर हमला कर दिया। लाठी -डंडे से दौड़ा -दौड़कर जवानों को पीटा। इसमें एक ASI मोहन राम समेत आधा दर्जन जवान जख्मी हो गए। उत्पाद टीम को जान बचाकर भागना पड़ा।