5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bilawal Bhutto India Visit : भारत के खिलाफ ‘जहर’ उगलते रहे हैं बिलावल भुट्टो, एक नजर उनके 5 प्रमुख बयानों पर

Bilawal Bhutto India Visit: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत दौरे पर हैं। बिलावल के इस दौरे की काफी दिनों से चर्चा हो रही थी। ये चर्चा लाजमी भी थी, क्योंकि बिलावल पाकिस्तान के उन मंत्रियों में से हैं, जो भारत के खिलाफ अक्सर जहरीले बयान देते रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर उनके 5 प्रमुख बयानों पर कि वे भारत के बारे में क्या बोलते रहे हैं।

3 min read
Google source verification
bilawal.jpg

Bilawal Bhutto India Visit: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत आए हुए हैं। वे यहां गोवा में होने वाली शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) के विदेश मंत्रियों की मीटिंग में शामिल होंगे। बिलावल का बतौर विदेश मंत्री यह पहला भारत दौरा है। बिलावल 12 साल बाद भारत आने वाले पाकिस्तान के पहले विदेश मंत्री हैं। इसके पहले 2011 में पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार भारत आई थीं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आखिरी बार 2014 में भारत आए थे। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया था। इसे दोनों देशों के बीच एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा था। हालांकि, ऐसा हो नहीं पाया। नवाज शरीफ की भारत यात्रा के बाद साल 2015 में PM मोदी भी पाकिस्तान गए थे।


बिलावल 12 साल बाद भारत आने वाले पाकिस्तान के पहले विदेश मंत्री हैं। वो गोवा में होने वाली शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) के विदेश मंत्रियों की मीटिंग में शामिल होंगे। गोवा आने के पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा- इस बैठक में भाग लेने का मेरा फैसला बताता है कि पाकिस्तान के लिए SCO कितना अहम है। मैं सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा के लिए बहुत उत्सुक हूं।

उल्लेखनीय है कि बिलावल भुट्टो के इस दौरे की काफी दिनों से चर्चा हो रही थी। ये चर्चा लाजमी भी थी, क्योंकि बिलावल पाकिस्तान के उन मंत्रियों में से हैं, जो भारत के खिलाफ अक्सर जहरीले बयान देते रहे हैं।


बिलावल भुट्टो के इस भारत दौरे के अवसर पर आइए जानते हैं उनके 5 ऐसे बयान के बारे में, जिनसे आप जान पाएंगे कि वे भारत के बारे में क्या बोलते रहे हैं -

1.एक इंच कश्मीर भी भारत के लिए नहीं छोडूंगा

2014 में पहली बार बिलावल भुट्टो ने कश्मीर मुद्दे पर बयान दिया था। उन्होंने PPP के कार्यकर्ताओं से कहा था- मैं पूरा कश्मीर वापस लूंगा। मैं इसका एक इंच भी भारत के लिए नहीं छोड़ूंगा, क्योंकि कश्मीर सिर्फ पाकिस्तान का है। पाकिस्तान के बाकी प्रोविंस की तरह कश्मीर भी हमारा है। इसके बाद से बिलावल UNSC में कई बार कश्मीर का मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान कभी UN एजेंडों में इसे शामिल नहीं करवा पाया है।

11 मार्च को बिलावल ने UN बैठक में कहा था- कश्मीर के मुद्दे को UN के एजेंडा में शामिल करवाना हमारे लिए बड़ा लक्ष्य है। भारत की डिप्लोमेसी इसकी वजह है। भारत के कड़े विरोध के चलते और कश्मीर पर पहले से ही गढ़ी अपनी कहानियों को वो बहुत पुख्ता तरीकों से रखते हैं।

2. पीएम मोदी को कहा था कसाई

बिलावल भुट्टो भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमेशा अनापशनाप बयान देते रहते हैं। उनके बयानों में ये अक्सर झलकता रहता है। मोदी का जिक्र करते हुए बिलावल ने यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में कहा था- ओसामा बिन लादेन तो मर गया, लेकिन गुजरात का कसाई अभी जिंदा है और वह भारत का प्रधानमंत्री है। बिलावल के इस बयान का यूएन में भारतीय प्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध जताया था।

3. भारत में कश्मीरी लोगों के उत्पीड़न के आरोप लगाए

2022 में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ओपन डिबेट में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को निरस्त करने और परिसीमन आयोग के आदेश का मुद्दा उठाया था। उन्होंने भारत में कश्मीरी लोगों के उत्पीड़न और उन पर अत्याचार का भी आरोप लगाया था।

उस वक्त बिलावल ने कहा था कि हमारा भारत के साथ बातचीत करना बहुत मुश्किल हो गया है। लेकिन भारत ने हमेशा की तरह बिलावल के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करायी और उन्हें बताया की कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और आपके फालतू बयान से कुछ भी साबित नहीं होता।

4. भारत में मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा

बिलावल भुट्टो ने पिछले साल 18 दिसंबर को कहा था- मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी पार्टी भाजपा और RSS से नहीं डरता। PM मोदी को कसाई कहने वाले बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा था- उनका मकसद भारत में मुसलमानों के लिए जारी भेदभाव और नफरत के खिलाफ आवाज उठाना था।

ऐसे में बेहतर होगा कि उनके खिलाफ प्रदर्शन करने के बजाय नफरत और भेदभाव के विरोध में आवाज उठाएं। बिलावल ये सारी स्टंटबाजी खबर में बने रहने के लिए करते है ताकि पाकिस्तान के कुछ बड़े लोगों में उनकी पूछ बनी रहे।

5. रिश्ते सुधारने भारत नहीं जा रहा

SCO बैठक में शामिल होने भारत आए बिलावल भुट्टो ने कहा था कि उनका दौरा भारत से संबंधों को सुधारने के लिए नहीं है। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था- हम SCO चार्टर को लेकर प्रतिबद्ध हैं, वहां जाना हमारी मज़बूरी है। इस विजिट को भारत से बातचीत के संबंध में बिलकुल नहीं देखना चाहिए। इसे SCO तक ही सीमित रखें।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग