11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भाजपा अनपढ़ों की पार्टी, देश को भी रखना चहती है अनपढ़, करना चाहती है सरकारी स्कूलों को बंद’ – मनीष सिसोदिया

CBI की छापेमारी के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लगातार BJP पर हमलावर है। अब उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार दिल्ली के सरकारी स्कूलों को बंद कराना चाहती है, इस वजह से वो अब दिल्ली के स्कूलों में भ्रष्टाचार की बात कर रही है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Aug 27, 2022

Deputy CM Manish Sisodia blasts Centre amid lens on government schools

Deputy CM Manish Sisodia blasts Centre amid lens on government schools

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि भाजपा शराब का मुद्दा छोड़कर अब स्कूल के घोटाले का आरोप लगा रही है। जबकि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। मैं भाजपा की चाल समझता हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्कूलों को बंद करने की साजिश रची जा रही है। इन्होंने अब तक नहीं बताया कि CBI की रेड में इन्हें मिला क्या? स्कूल के बारे में भी ये जो कह रहे हैं, सब बकवास है। दिल्ली के स्कूलों में शानदार काम हुआ है लेकिन ये चाहते हैं कि इन स्कूलों को बंद किए जाएं ताकि बच्चों को मजबूरी में प्राइवट स्कूलों में पढ़ना पड़े।


मनीष सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली सरकार के स्कूल कई निजी स्कूलों से परे हैं। ये भाजपा वाले दिल्ली के अच्छे स्कूल बंद करना चाहते हैं। ये अनपढ़ और गंवार पार्टी है और देश को अनपढ़ रखना चाहती है।" उन्होंने बताया कि अपने ही राज्यों में, उन्होंने कई सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया है। उन्हें जांच करनी चाहिए कि उनके शासन में इतने सारे सरकारी स्कूल क्यों बंद हो गए। 2015-2021 के बीच यानी सात वर्षों के दौरान 72000 से अधिक स्कूल बंद थे। 2018-19 में ही 51000 से अधिक बंद हो गए थे।


डिप्टी सीएम ने कहा, "2014 से जबसे केंद्र में भाजपा है। मैं आपके सामने डेटा रख रहा हूं। 72 हजार 547 से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद करवाए गए हैं। ये चाहते हैं कि पूरे देश में प्राइवेट स्कूल खुल जाएं। प्राइवेट स्कूल उन इलाकों में फल-फूल रहे हैं जहां वे (भाजपा) सरकारी स्कूल बंद कर रहे हैं, उन निजी स्कूलों का निर्माण उनके अपने विधायकों ने किया है। केवल 1 साल में इन्होंने 51 हर स्कूल बंद किए हैं। 26 हजार स्कूल यूपी में बंद हुए हैं। मध्य प्रदेश में बंद किए हैं। करीब 12 हजार प्राइवेट स्कूल खोले हैं।"


सिसोदिया ने आगे कहा, "अब ये भाजपा वाले कह रहे हैं कि स्कूलों में भ्रष्टाचार हो रहा है। आप सरकारी स्कूल बंद क्यों कर रहे हो? दिल्ली ने ये मॉडल दिया है कि सरकारी स्कूल अच्छे से चल भी सकते हैं और इन्हें चलाया जा सकता है। ये सरकारी स्कूलों को बंद करने का मिशन चला रहे हैं। अब इन्होंने सरकारी स्कूलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाना शुरू कर दिया है।"


उन्होने आगे कहा, "मुझे गर्व है कि मैं दिल्ली का शिक्षा मंत्री हूं। साल 2015 के बाद से हमने 700 नई स्कूल बिल्डिंग बनवाई है। मुझे इसपर गर्व है। पुराने स्कूल खराब हालात में होते थे। बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों से ज्यादा अच्छे हैं आज के सरकारी स्कूल। जब सरकारी स्कूल अच्छे बनेंगे, अच्छे से संचालित होंगे तभी अच्छे से सब होगा।"


मनीष सिसोदिया ने कहा, "CBI और ED की चाहो तो और रेड कर लो। मैं पिछली कारवाई से नहीं डरा तो अब क्या डरूंगा। किसी भी रेड में कुछ नहीं निकला। फेसबुक को एड देने के मामले में मेरे घर पर 4 साल पहले भी CBI रेड करवाई गई थी। मैं बच्चों के बीच जाता हूं। मुझे वहीं अच्छा लगता है। आप रेड करवाते रहो। आपको स्कूल बंद करवाने आते हैं, हमको काम करना आता है।"

यह भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान, कहा - "बीजेपी ‘सीरियल किलर’ है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है"