
Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक और बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुरुवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की। अन्नाद्रमुक की सूची में कई नए चेहरे हैं। अन्नाद्रमुक तमिलनाडु के 39 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि पांच सीटें अपने सहयोगी डीएमडीके और एक-एक सीट पुथिया तमिलगम और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के लिए छोड़ेगी। वह पुडुचेरी की एकमात्र सीट पर भी चुनाव लड़ेगी। वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को तीसरी लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
आज जारी अन्नाद्रमुक के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, प्रेम कुमार श्रीपेरंबदूर से, एस पसुपति वेल्लोर से, आर अशोकन धर्मपुरी से, एम कलियापेरुमल तिरुवन्नमलाई से, कुमार गुरु कल्लाकुरिची से, पी अरुणाचलम तिरुपुर से, डी लोकेश तमिल सेल्वन नीलग्रिस से और कोयंबटूर से सिंगाई जी रामचंद्रन चुनाव लड़ेंगे।
इसके अलावा, कार्तिकेयन पोलाची सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पी करुप्पैया त्रिची से चुनाव लड़ रहे हैं। चंद्र मोहन पेरम्बलूर निर्वाचन क्षेत्र से, बाबू मयिलादुथुराई से, पनागुरी ए जेवियर धास शिवनगंगई से, शिवसामी वेधनमणि थूथकुडी से, मुतु चोझान तिरुनेलवेली से, पसलियान नाज़्रेट कन्याकुमारी से और जी तमिल वेंधन पांडिचेरी से चुनाव लड़ेंगे।
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी आज तीसरी लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। भाजपा ने तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया है। तमिलिसाई सौंदरराजन तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गई थीं। इसके अलावा पार्टी ने कोयंबटूर से तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को उम्मीदवार बनाया है।
केंद्रीय मंत्री लोगनाथन मुरुगन को नीलगिरी (एससी) से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बता दें कि तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं। भाजपा ने चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी शणमुगम, कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, पेरमबलुर से टी आर. पारिवेनधर, थोथुक्कुड़ी से नैनर नागेंद्रन, कन्याकुमारी से पॉन. राधाकृष्णन को प्रत्याशी बनाया है।
इससे पहले भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम शामिल थे। वहीं, दूसरी लिस्ट में भाजपा ने 72 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।
Updated on:
21 Mar 2024 09:04 pm
Published on:
21 Mar 2024 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
