
Rahul Gandhi (Photo - IANS)
बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) की तरफ से अक्सर ही एक-दूसरे पर निशाना साधा जाता है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawala) ने आज, मंगलवार, 17 फरवरी को कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। पूनावाला ने कहा कि न तो जनता और न ही राहुल के साथियों को उन पर भरोसा है। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व लीडर नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) ने बताया है कि राहुल पंजाब की गुडविल को नज़रअंदाज़ करते हैं।
पूनावाला ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के कई सीनियर नेता राहुल से जुड़ाव महसूस नहीं करते। पूनावाला ने कहा, "हमने मणिशंकर अय्यर का बयान देखा और असम कांग्रेस में कैसे बयान दिए जा रहे हैं; लोग वहाँ से भी जाना चाहते हैं। टीएमसी कह रही है, 'राहुल हटाओ, ममता बनर्जी लाओ और इंडिया अलायंस बचाओ।' कांग्रेस के कई साथी भी इसी तरह राहुल के प्रति आशंकित हैं। न तो जनता राहुल के साथ है, न ही सहयोगी और अलायंस पार्टनर उनके साथ हैं, न ही एसोसिएशन और कांग्रेस के सीनियर नेता भी राहुल से बच रहे हैं और खुद को उनसे दूर कर रहे हैं।"
बीजेपी के सांसद मनन कुमार मिश्रा (Manan Kumar Mishra) ने राहुल के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। मिश्रा ने कहा कि राहुल के नेतृत्व में पार्टी के सीनियर नेताओं को घुटन हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल अपने सीनियर्स की कोई इज्ज़त नहीं करते।
Updated on:
17 Feb 2026 04:30 pm
Published on:
17 Feb 2026 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
