11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exit Polls 2024: 2019 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है BJP, अधिकतर सर्वे में BJP-NDA को जबरदस्त बहुमत

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण का मतदान संपन्न होने के बाद जो एग्जिट पोल्स आ रहे हैं उसमें बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए की प्रचंड बहुमत से सरकार बनती दिखाई दे रही है।

2 min read
Google source verification

Exit Poll 2024: 2024 के लोकसभा चुनावों में सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न समाचार संगठनों एवं एजेंसियों ने अपने-अपने एग्ज़िट पोल यानी मतदान पश्चात सर्वेक्षण पेश किये, जिनमें अधिकतर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) एवं उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को भारी बहुमत से सत्ता में पुन: आने की भविष्यवाणी की गयी है। सर्वे में भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए को 359 से लेकर 392 तक तथा कांग्रेस नेतृत्व वाली इंडी गठबंधन को 118 से लेकर 161 तक सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गयी है। अन्य को 10 से लेकर 48 तक सीटें मिल सकतीं हैं। हालांकि भाजपा के 370 से अधिक सीटें हासिल करने तथा राजग के 400 पार जाने की बात सिर्फ इंडिया टीवी ने कही है।

Exit Polls के अनुमान

इंडिया न्यूज-डी डायनमिक्स ने अपने अनुमान में एनडीए को 371, इंडी गठबंधन को 125 तथा अन्य को 47 सीटें दी हैं जबकि जन की बात के सर्वेक्षण में एनडीए को 362 से 392, इंडी गठबंधन को 141 से 161 तथा अन्य को 10 से 20 सीटें दी हैं। पोल ऑफ एग्ज़िट पोल्स ने एनडीए को 365, इंडी गठबंधन को 142 एवं अन्य को 36 सीटें दी हैं। रिपब्लिक भारत मैट्रिज़ ने एनडीए को 353 से 368, इंडी गठबंधन को 118 से 133, अन्य को 43 से 48 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। रिपब्लिक टीवी पी मार्क और टीवी 5 तेलुगु के अलग-अलग सर्वेक्षणों में एनडीए को 359, इंडी गठबंधन को 154 एवं अन्य को 30 सीटें मिलने की संभावना जतायी गयी है।

एनडीटीवी द्वारा जारी पोल ऑफ पोल के अनुसार, आगामी चुनाव में एनडीए को 357 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया गठबंधन के लिए 148 सीटें और अन्य पार्टियों के लिए 38 सीटें मिलने का अनुमान है। इस प्रकार, एनडीए 2019 के चुनाव परिणामों को दोहराने की स्थिति में दिखाई दे रहा है, जहां उसने 353 सीटों पर जीत दर्ज की थी।