6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jharkhand Politics : धनादेश के दम पर जनादेश को कुचल रही भाजपा : प्रियंका गांधी

Jharkhand Politics : प्रियंका गांधी ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा हर राज्य में धनादेश के दम पर जनादेश को कुचल रही है ।

less than 1 minute read
Google source verification
bjp_crushing_hemant_soren_mandate_on_basis_of_money_in_jharkhand_priyanka_gandhi_.png

,,

Jharkhand Politics : झारखंड में राजनीति कई खंड में हो रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की निगाह कुर्सी पर है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी अपने तरीके से अपनी ताक में है। इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि - बिहार में गठबंधन सरकार के इस्तीफे के तुरंत बाद राज्यपाल ने नई सरकार बनाने का न्यौता भेज दिया था लेकिन झारखंड में दावा पेश करने के एक दिन बाद भी सरकार बनाने का न्यौता नहीं भेजा गया"

प्रियंका गांधी ने यह भी आरोप लगाया है कि -पहले प्रवर्तन निदेशालय को लगाकर चुनी हुई सरकार को गिराया गया। मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया। अब खबरें हैं कि नई सरकार का गठन रोककर विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। पहले बिहार, फिर चंडीगढ़ और अब झारखंड। भाजपा हर राज्य में धनादेश के दम पर जनादेश को कुचल रही है ।

वहीं विधायकों को हैदराबाद रवाना करने के बाद हवाईअडडे से बाहर आई चंपई सोरेन ने मांग की है कि राज्यपाल उनका शपथ ग्रहण जल्द कराएं। प्रदीप यादव ने कहा कि सभी विधायक एक साथ हैं। हमारे विधायकों को ख़रीदा नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें :चंपई को सीएम नहीं बनाना चाहते शिबू सोरेन, भाजपा नेता निशिकांत दुबे का बड़ा दावा