24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फाल्टा से जीत दर्ज करने वाले BJP के देबांगशु पांडा पर 17 मुकदमे, डकैती-हत्या समेत गंभीर धाराओं में कई आरोप

West Bengal Falta Assembly Re-poll Result: रिपोलिंग के बाद पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देबांगशु पांडा ने रिकॉर्ड 1,09,021 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

May 24, 2026

Debangshu Panda Criminal Cases

फाल्टा विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले BJP के देबांगशु पांडा (सोर्स: ANI)

Debangshu Panda Criminal Cases: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट इस बार सिर्फ चुनावी नतीजों की वजह से नहीं, बल्कि उससे जुड़े विवादों के कारण भी चर्चा में है। रिपोलिंग के बाद हुई मतगणना में भाजपा उम्मीदवार देबांगशु पांडा ने रिकॉर्ड 1,09,021 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उन्हें कुल 1,49,666 वोट मिले और फाल्टा में भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत का चेहरा बनकर उभरे। यही कारण है कि सीएम शुभेन्दु अधिकारी भी गदगद नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने रिपोलिंग से ठीक दो दिन पहले चुनाव से हटने का ऐलान कर दिया था, फिर भी उन्हें 7783 वोट मिले और वे चौथे स्थान पर रहे। वहीं CPI(M) उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी 40,645 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

लेकिन क्या आप जानते हैं, देबांगशु पांडा के ऊपर दर्ज 17 आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके खिलाफ डकैती, हत्या जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं।

देबांगशु पांडा के आपराधिक मामले का रिकॉर्ड

क्रमांकमामला / आरोपIPC धारामामलों की संख्या
1स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचानाIPC 3255
2हत्या का प्रयासIPC 3075
3लोक सेवक को कर्तव्य से रोकने के लिए गंभीर चोटIPC 3332
4डकैती में चोरी के माल को बेईमानी से प्राप्त करनाIPC 4121
5कबूलनामा उगाहने या संपत्ति वापस कराने के लिए गंभीर चोटIPC 3311
6आपराधिक धमकीIPC 5061
7धर्म, जाति आदि के आधार पर दुश्मनी फैलानाIPC 153A1
8जालसाजी, धोखाधड़ी, सरकारी आदेश उल्लंघन और हिंसा से जुड़े अन्य मामलेIPC 505(2), 420, 332, 323, 143, 188 आदि1
कुल17 मामले

कुल संपत्ति के बारे में भी जान लीजिए

देबांगशु पांडा ने अपने हलफनामे में कुल 1.32 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। इसमें नकद, बैंक जमा, FD, महिंद्रा स्कॉर्पियो और रॉयल एनफील्ड जैसी गाड़ियां, तथा सोने के आभूषण शामिल हैं। पत्नी की भी अलग से करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति है।

जीत पर क्या बोले सीएम शुभेन्दु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने फाल्टा उपचुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत पर जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि फाल्टा के लोगों ने बीजेपी उम्मीदवार देबांगशु पांडा को रिकॉर्ड वोटों से जिताकर बड़ा संदेश दिया है।

सुवेंदु ने दावा किया कि उनकी एक लाख वोटों से जीत की अपील को जनता ने और बड़े अंतर से पूरा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब फाल्टा के विकास के लिए काम करेगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग