राष्ट्रीय

BJP ने बिहार, राजस्थान, ओडिशा और दिल्ली में बदले अध्यक्ष, क्या है इस बदलाव का मतलब?

BJP President : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को चार राज्यों के नए प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति का एलान किया। बताया जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन में यह अहम बदलाव किए गए हैं।

2 min read
चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, चार प्रदेशेंं में नए अध्यक्ष नियुक्त किए

BJP President : भाजपा ने चुनाव 2024 को देखते हुए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस चुनाव में भाजपा कोई चूक नहीं करना चाहती है। इसलिए जहां कही भी कोई कमजोरी दिखती है, उसे दुरूस्त करने में जुट जाती है। इसी के तहत भाजपा ने कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कई राज्यों के नए प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति का एलान किया। चुनावी राज्य राजस्थान में पार्टी ने लोकसभा सांसद सीपी जोशी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष होंगे। बिहार में यह जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपी गई है। ओडिशा में मनमोहन समल को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन में यह अहम बदलाव किए गए हैं।


वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त


दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा की हार के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके म्याने यह थे कि, फिलहाल के लिए भाजपा ने यह व्यवस्था की है और आने वाले समय में नियमित नियुक्ति की जाएगी। अब कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली का नियमित प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है।

सम्राट चौधरी बनें बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

बिहार में भाजपा ने एक तीर से कई समीकरण साध लिए हैं। बिहार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपी गई है। सम्राट चौधरी को भाजपा ने पहले बिहार विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया। और अब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं। नीतीश कुमार के मुख्य वोट बैंक लव.कुश की काट में सम्राट चौधरी को भाजपा वरीयता दे रही है। शकुनी चौधरी समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। सम्राट चौधरी, इन्हीं शकुनी चौधरी के पुत्र हैं।

सीपी जोशी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरणों को संतुलित करने के इरादे से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीपी जोशी को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सीपी जोशी राजस्थान में भाजपा का ब्राह्मण चेहरा हैं। वह चित्तौड़गढ़ से सांसद हैं।

इससे पहले सतीश पुनिया जाट चेहरा थे। जोशी को गैर विवादास्पद चेहरा माना जाता है। राजस्थान की दो प्रमुख जातियां राजपूत और जाट अक्सर राजनीतिक स्पेक्ट्रम के अलग.अलग छोर पर रहती हैं। ब्राह्मण चेहरे सीपी जोशी के नाम का ऐलान कर भाजपा ने बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया है।

ओडिशा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मनमोहन सामल को मिली

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनमोहन सामल को ओडिशा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

Updated on:
23 Mar 2023 07:14 pm
Published on:
23 Mar 2023 01:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर