12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान, कहा – “बीजेपी ‘सीरियल किलर’ है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है”

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज हिमाचल के ऊना में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया ने एक जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Aug 25, 2022

BJP is 'serial killer' and killing democracy: Delhi Deputy CM Manish Sisodia

BJP is 'serial killer' and killing democracy: Delhi Deputy CM Manish Sisodia

दिल्ली में आबकारी नीति में घाटाले में आरोपी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं। उनके साथ पंजाब जाब के सीएम भगवंत मान भी वहां पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए दो गारंटी देने की घोषणा की। मनीष सिसोदिया और भगवंत मान ने ऊना में स्वास्थ्य और शहीद सम्मान राशि गारंटी देने का ऐलान किया है। वहीं इस दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। यहां तक की मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप भी लगाया।


हिमाचल प्रदेश के ऊना में उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "उन्होंने मुझे एक संदेश भेजा कि सरकार मुझे सलाखों के पीछे डाल देगी और मुझसे आप और अरविंद केजरीवाल को छोड़ देने के लिए कहा और अगर मैं पार्टी तोड़ता हूं तो मुझे सीएम बनाने के साथ-साथ मेरे खिलाफ सभी मामले खत्म कर देंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "अन्य राज्य सरकारों को गिराने और उन्हें डराने के बजाय, उन्हें (भाजपा) लोगों के लिए बेहतर काम करना चाहिए। यह सरकारों को गिराने की तुलना में कम प्रयासों से हो सकता है। वे 'सीरियल किलर' हैं और लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। हिमाचल में जब 'आप' की सरकार बनेगी तो यहां के मोहल्ला क्लिनिक दिल्ली और पंजाब से भी शानदार बनेंगे। 75 साल में अगर देश के लोगों के साथ कोई बड़ी गद्दारी हुई है तो उनमें से एक शिक्षा और दूसरी स्वास्थ की है।"


अपने दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी के दोनों नेताओं ने कहा की हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने पर स्वास्थ्य की गांरटी के तहत दिल्ली की तरह राज्य के हर नागरिक के लिए निशुल्क व अच्छे इलाज का इंतजाम किया जाएगा। मनीष सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली की तरह सभी दवाई, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे। हिमाचल के हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लिनिक खोला जाएगा। सभी मौजूदा अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे। सभी रोड एक्सीडेंट मरीजों को पूरे हिमाचल में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।"


पजाबं के सीएम भगवंत मान ने हिमाचल प्रदेश के नागरिकों से कहा, "यदि भारतीय सेना और हिमाचल पुलिस के जवान सेवा के दौरान शहीद होते हैं तो उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। 'आप' की सरकार बनने पर इस व्यवस्था को हिमाचल में लागू किया जाएगा। इससे परिवार को आत्मनिर्भर करने में मदद मिलेगी। पंजाब और हिमाचल के युवाओं में सेना के प्रति जुनून है।" उन्होंने आगे कहा कि सत्ता में आने पर जनता के टैक्स का पैसा जनता को वापस करेंगे। टैक्स के रुपयों से सुविधाएं और अच्छी हो जाएंगी।


बता दें, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही है। इस साल के आकिर में हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। इस राज्य में अब तक मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में होता रहा है, मगर अब आम आदमी पार्टी के आने से चुनाव दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यही कारण है कि अमर पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने की तारीफ- 'पिछले जन्म में अच्छे काम किए जो सिसोदिया जैसा साथी मिला'