Presidential Election 2022: विपक्षी दलों ने आज यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना साझा उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अब बारी है एनडीए की, एनडीए की ओर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कौन होंगे इसको लेकर इस समय दिल्ली में बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक हो रही है। बैठक में पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित कई बड़े नेता मौजूद है।