7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Presidential Elections 2022: यशवंत सिन्हा होंगे राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने अपने साझा उम्मीदवारों के नाम से पर्दा उठा दिया है, विपक्ष से राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा उम्मीदवार होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 21 Jun 2022, 5:34 PM IST

देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर खींचातान और लड़ाई अंतिम चरण में पहुंच गई है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने अपने साझा उम्मीदवारों के नाम से पर्दा उठा दिया है, यशवंत सिन्हा को संयुक्त विपक्ष के लिए राष्ट्रपति प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने विपक्षी नेताओं की बैठक के बाद इसका एलान किया। बता दें, यशंवत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) से इस्तिफा दे दिया है। तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि अब वह वृहद विपक्षी एकता के व्यापक राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए काम करेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए संभावित संयुक्त उम्मीदवार के रूप में विपक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम पर विचार कर रहा था। कुछ विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर उनका नाम प्रस्ताव में रखा था, जिसपर सहमति बन गई है। माना जा रहा है कि यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

उनके नाम को लेकर अटकलें तभी तेज हो गई थी जब उन्होंने ट्वीट कर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को धन्यवाद किया था। यशंवत सिन्हा ने कहा था कि उन्हें पार्टी से हटकर अब राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए काम करना होगा। बता दें, मंगलवार सुबह यशंवत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, "टीएमसी में उन्होंने मुझे जो सम्मान और प्रतिष्ठा दिया, उसके लिए मैं ममता जी का आभारी हूं। अब एक समय आ गया है जब एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से हटकर अधिक विपक्षी एकता के लिए काम करना होगा। मुझे यकीन है कि वह इस कदम को स्वीकार करती हैं।"

वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि NDA उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार कर रहा है। राष्ट्रपति के नाम को लेकर अंतिम दौर में चर्चा चल रही है। BJP जल्द ही राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है।

यह भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा के ट्वीट से बढ़ी हलचल, राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष उम्मीदवार के रूप में अटकलों को मिली हवा

गौरतलब है कि देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है और नतीजों की घोषणा 21 जुलाई को की जाएगी।

यह भी पढ़ें: वेंकैया नायडू हो सकते है NDA के उम्मीदवार, अमित शाह संग नड्डा और राजनाथ कर रहे मंथन