
,
महाराष्ट्र के कल्याण शहर से बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ को भूमि विवाद को लेकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना समूह के नेता महेश गायकवाड़ और उनके सहायक को कथित तौर पर गोली मारने और घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने बताया कि बीजेपी विधायक गायकवाड़ ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन थाना के वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष में घुसकर कल्याण के शिवसेना प्रमुख महेश पर गोलियां चलाईं।
गोली मारने के आरोप में भाजपा विधायक गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि गोलीबारी में शिवसेना नेता महेश और उनके सहायक कुणाल पाटिल घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद विधायक गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया गया और फिलहाल उन्हें कलवा थाना की हवालात में रखा गया है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर लगाए ये गंभीर आरोप
आरोपी गायकवाड़ ने अपनी गिरफ्तारी से पहले मीडियाकर्मियों से फोन पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने बंदूक का इस्तेमाल तब किया, जब उनके पुत्र को थाने में पीटा जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में 'अपराधियों का साम्राज्य' स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिंदे गुट के नेता महेश को ठाणे शहर में एक निजी चिकित्सा सुविधा केंद्र में भेजे जाने से पहले एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। शिव सेना के कल्याण प्रभारी गोपाल लांडगे ने कहा, उनकी सर्जरी की गई, जो सफल रही।
'मैं निराश था इसीलिए गोली चलाई'
भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने कहा कि आज, शिंदे ने मुझे अपराधी बना दिया है। मैं निराश था और इसीलिए मैंने गोली चलाई। बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि मुझे कोई अफसोस नहीं है। अगर कोई मेरे बेटे को पुलिस स्टेशन में पीटता है, तो आप मुझसे क्या चाहते हैं।
Published on:
03 Feb 2024 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
