घटना के तुरंत बाद पीठासीन अधिकारी ने जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की। जिसके बाद लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अलावा जगदेव पर बूथ पर गड़बड़ी करने, मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने, मतदान कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने के जुर्म में IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि कोर्ट ने प्रशांत जगदेव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया और फिलहाल वह खुर्दा जेल में बंद है।