राष्ट्रीय

बीजेपी सांसद बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान महिला के साथ किया ये काम, नेताजी ने कहा- वह तो मेरी बच्ची जैसी

BJP MP Khagen Murmu: बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू ने अपने कृत्य को उचित ठहराते हुए कहा कि वह महिला उनकी बच्ची जैसी है। खगेन पहले माकपा से विधायक रह चुके हैं। वह 2019 में माकपा छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे।

2 min read

BJP MP Khagen Murmu : बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू अपने प्रचार अभियान के दौरान एक वीडियो में महिला को चूमते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को लेकर विवाद काफी गहरा गया है। उस वीडियो में सांसद एक महिला के गालों पर चुंबन करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए तृणमूल ने बीजेपी नेताओं पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। तृणमूल ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "यदि आपने अभी जो देखा उस पर विश्वास नहीं कर सकते तो आइए हम स्पष्ट करें। हां, यह भाजपा सांसद और मालदाहा उत्तर से उम्मीदवार खगेन मुर्मू हैं जो अपने प्रचार अभियान के दौरान अपनी मर्जी से एक महिला को चूम रहे हैं।" हालाँकि, उस महिला ने एक स्थानीय टीवी चैनल से बात करते हुए इस घटना को "स्नेह कृत्य" बताया

महिला ने कहा- पिता की उम्र का व्यक्ति चुंबन ले तो गलत क्या है?

उन्होंने कहा, "अगर मेरे पिता की उम्र का कोई व्यक्ति मेरे प्रति अपना स्नेह दिखाता है और मेरे गालों पर चुंबन देता है तो इसमें समस्या कहां है? लोगों की मानसिकता इतनी गंदी क्यों है? इसमें कुछ भी गलत नहीं है।"

मालदाह में चुनाव प्रचार के दौरान घटी थी यह घटना

माकपा के पूर्व विधायक खगेन मुर्मू 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने भी अपने कृत्य को उचित ठहराया और कहा कि महिला "उनकी बच्ची" की तरह है। यह घटना कथित तौर पर सोमवार को हुई जब मुर्मू अपने मालदाहा उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। वही तृणमूल पार्टी ने भी भाजपा राजनेताओं पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। तृणमूल पार्टी का कहना है, "महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले सांसदों से लेकर बंगाली महिलाओं के बारे में अश्लील गाने बनाने वाले नेताओं तक, बीजेपी खेमे में महिला विरोधी राजनेताओं की कोई कमी नहीं है। मोदी का परिवार इसी तरह के नारी के सम्मान में संलग्न है! कल्पना कीजिए कि अगर वे सत्ता में आएंगे तो वे क्या करेंगे"?

मुर्मू ने तृणमूल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की दी धमकी

मुर्मू ने आरोपों पर तृणमूल पर पलटवार करते हुए कहा, "लोग अक्सर बच्चों के प्रति स्नेह दिखाते हैं। यह कोई मुद्दा नहीं है। यह तृणमूल की संस्कृति है।" उन्होंने तृणमूल के खिलाफ साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की भी धमकी दी है।

यह भी पढ़ें - नवरात्रि के दौरान मछली खाने के Video पर मचा संग्राम, बीजेपी ने तेजस्वी यादव को घेरा तो उन्होंने कहा- अपलोडिंग की तारीख देख लो

Also Read
View All

अगली खबर