2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

Video : कर्नाटक में विजय संकल्प यात्रा शुरू, चामराजनगर में JP Nadda ने नगाड़ा बजाकर दिखाई झंडी

कर्नाटक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने चामराजनगर में नगाड़ा बजाकर और झंडी दिखाकर विजय संकल्प रथ यात्रा का शुभारंभ किया। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी राज्य में चार अलग-अलग दिशाओं में अपनी ‘विजय संकल्प यात्रा’ शुरू कर रही है। इसको लेकर वाहनों और रथों को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा चामराजनगर जिले के माले महादेश्वर हिल्स से यात्रा की शुरुआत करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो मार्च को बेलगावी जिले के नंदागढ़ से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन मार्च को तीसरी और चौथी यात्रा की शुरुआत बीदर जिले के बसवकल्याण से और देवनहल्ली के अवाथी से सुबह और दोपहर में करेंगे।

Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Mar 01, 2023