8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैगंबर पर टिप्पणी विवाद: पश्चिम बंगाल में भारी प्रदर्शन, नाराज प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ के बाद बीजेपी कार्यालय में लगाई आग

भाजपा के दो पूर्व नेताओं की पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शुक्रवार को ड़कों को ब्लॉक कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उपद्रवियों ने भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 10 Jun 2022, 10:12 PM IST

पैगंबर पर टिप्पणी विवाद: पश्चिम बंगाल में भारी प्रदर्शन, नाराज प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ के बाद बीजेपी कार्यालय में लगाई आग

पैगंबर पर टिप्पणी विवाद: पश्चिम बंगाल में भारी प्रदर्शन, नाराज प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ के बाद बीजेपी कार्यालय में लगाई आग

भाजपा नेता नुपूर शर्मा ने टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसको लेकर विवाद बढ़ने लगा तो भाजपा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। तो वहीं पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध और भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा व निष्कासित नवीन जिंदल की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को नमाज के बाद देशभर में मुस्लिम संगठन सड़क पर उतर गए। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शुक्रवार को सड़कों को ब्लॉक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उपद्रवियों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी।

जुमे की नमाज के बाद नुपूर शर्मा की विवादित टिप्पणी के विरोध में देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन की खबरें आई हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन की पटरियों पर बैठकर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित कर दी। साथ ही हावड़ा जिले के उलुबेरिया में आज बीजेपी के एक कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। भाजपा नेता अनिर्बान गांगुली ने इसका वीडियो ट्वीट करते हुए सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा और भाजपा दफ्तर को आग के हवाले करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

इस घटना को लेकर भाजपा नेता अनिर्बान गांगुली ने ममता सरकार पर निशाना साधाते हुए ट्वीट कर कहा, "क्योंकि वो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वोट देते हैं और उनकी ही सुनते हैं, इसलिए उन्हें इन दंगाइयों / पथराव करने वालों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में सक्षम होना चाहिए जिन्होंने आज दोपहर हावड़ा ग्रामीण जिले में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। आखिर वह अभी तक चुप क्यों है?"

वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की धूलागढ़, पंचला और उलूबेरिया में पुलिस के साथ तब झड़प हुई जब उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग छह की नाकेबंदी खुलवाने की कोशिश की। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा दफ्तर में तोड़फोड़ की गई है और कमरे के अंदर रखे सामान जलकर राख हो चुके हैं।

वहीं, हावड़ा-खड़गपुर रेल मार्ग पर चल रहे विरोध के चलते संतरागाछी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिण पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शकारियों ने हावड़ा-खड़गपुर खंड पर दोपहर एक बजकर 22 मिनट पर फुलेश्वर और चेंगैल स्टेनशनों के बीच की पटरियों को अवरूद्ध कर दिया।

आपको बता दें, प्रदर्शनकारी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी के लिए निलंबित भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। भाजपा ने पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देशों से तीखी प्रतिक्रिया आने के बाद पांच जून को नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था और नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। सिर्फ बंगाल में ही नहीं बल्की समूचे भारत सहित कई देशों में दोनों नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है, जिसके लिए लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पैगंबर पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन, करेंगे भारतीय दूतावास का घेराव
यह भी पढ़ें: नूपुर शर्मा के कमेंट पर विवाद बढ़ने के बाद Twitter पर ट्रेंड कर रहा #BoycottQatarAirways, जानिए क्या है मामला