15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP के लोग PM मोदी को कहते हैं भगवान, यह तानाशाही, जिसे दूर करने की जरूरत: मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर जनकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र को बुद्धिमान राज्य बताया।

2 min read
Google source verification
bjp-people-call-pm-modi-god-this-dictatorship-which-needs-to-be-removed-mallikarjun-kharge_1.jpg

BJP people call PM Modi God, this dictatorship, which needs to be removed: Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार यानी आज अपने गृह राज्य कर्नाटक के चित्रदुर्ग में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला। केंद सरकार पर सरकारी पद खाली रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि "30 लाख सरकारी पद खाली हैं, मोदी जी भर नहीं रहे हैं। क्यों? हमें पूछना चाहिए। 15 लाख नौकरियां एससी-एसटी के लिए आरक्षित हैं, अगर गरीबों को उनका लाभ मिलता है, तो उन्हें (केंद्र को) बाहर कर दिया जाएगा। इसलिए वे खाली पदों को नहीं भर रहे हैं।" इसके अलावा उन्होंने कहा कि "कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र बुद्धिमान राज्य हैं जो राष्ट्र का निर्माण करते हैं। यहां कर्नाटक में क्या हो रहा है? भाजपा और बोम्मई ने जाति और धर्म के नाम पर हमारे राज्य को बर्बाद कर दिया है।"

इसके साथ ही खरगे ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि "BJP के लोग मोदी को भगवान कहते हैं और उन्हें भगवान मानते हैं। यह तानाशाही के अलावा और कुछ नहीं है। इसे दूर करने की जरूरत है।"

संविधान की रक्षा करने पर मिलेगी आरक्षण की गारंटी: खरगे
चित्रदुर्ग में जनसभा को संबोधित करने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट करते हुए कहा कि "आरक्षण के संवैधानिक अधिकार की गारंटी तभी मिलेगी, जब हम अपने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि लाखों लोग आज चित्रदुर्ग में ऐक्यथा समावेश में शक्ति प्रदान करने के लिए शामिल हुए।"

राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने आज किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "किसानों की आय दुगनी नहीं, कम हुई। किसानों को डेढ़ गुना MSP नहीं, महंगाई मिली। किसानों को नहीं, कर्ज़माफी बस अरबपतियों को मिली। प्रधानमंत्री ने काले कानून और निर्यात नीति को हथियार बना कर, किसानों पर चौतरफा आक्रमण किया। किसानों को पीछे छोड़ कर, भारत आगे नहीं बढ़ सकता।"

यह भी पढ़ें: राम मंदिर पर अमित शाह के बयान पर खरगे के बेटे ने बताया राम-राज का मतलब