9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP Candidates List: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की छठी सूची, इन 2 राज्यों से दिए टिकट

BJP Candidates List Lok Sabha Elections 2024: मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी छठी लिस्ट जारी कर दी।

2 min read
Google source verification
bjp_muslim_candidate.jpg

BJP Candidates List Lok Sabha Elections 2024:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी छठी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में राजस्थान और मणिपुर के उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पांचवीं लिस्ट जारी की थी। इस सूची में यूपी-बिहार समेत तमाम अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के नाम थे। पांचवी सूची में अभिनेत्री कंगना रनौत को बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से उम्मीदवार बनाया, जबकि यूपी की पीलीभीत सीट से वरुण गांधी का टिकट कट गया है। उनकी जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, कुरुक्षेत्र सीट से कुछ देर पहले बीजेपी ज्वाइन करने वाले नवीन जिंदल को उतारा गया है। पांचवी लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी ने 111 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

पार्टी ने राजस्थान के करौली-धौलपुर से वर्तमान सांसद मनोज राजोरिया का टिकट काटकर इंदु देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, दौसा से मीना जसकौर का टिकट काटकर कन्हैया लाल मीणा को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा, इनर मणिपुर सीट से थौनाओजम बसंद कुमार सिंह भाजपा के प्रत्याशी होंगे।

बता दें कि रविवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव की 5वीं सूची जारी की थी। इसमें 17 राज्यों की 111 सीटों के उम्मीदवार घोषित किए गए। इस सूची में पश्चिम बंगाल की 19, ओडिशा की 18, बिहार की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 13, राजस्थान की 7, आंध्र प्रदेश व गुजरात की 6-6, हरियाणा, कर्नाटक व केरल की 4-4, हिमाचल प्रदेश व तेलंगाना की 2-2, झारखंड- महाराष्ट्र की 3-3, गोवा, सिक्किम-मिजोरम की 1-1 सीट के उम्मीदवार शामिल हैं।