8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

22 राज्यों में BJP और उसके सहयोगी दलों का शासन, फिर भी 1811 में सिर्फ दो मुस्लिम विधायक?

BJP Muslim Representation MLA: देश के 76 प्रतिशत भू-भाग और 78 प्रतिशत आबादी पर बीजेपी और उसकी सहयोगी दलों का शासन हैं। लेकिन पूरे भारत में बीजेपी के सिर्फ दो ही मुस्लिम विधायक हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

May 08, 2026

BJP (1)

भाजपा का 22 राज्यों में राज, 78% आबादी पर शासन, लेकिन 1811 विधायकों में सिर्फ 2 मुस्लिम MLA (इमेज सोर्स: ANI)

BJP rules 22 states only 2 Muslim MLA: आज भारत की राजनीतिक तस्वीर में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों का दबदबा साफ दिखता है। देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उनकी सरकारें हैं, यानी लगभग 76 प्रतिशत भू-भाग और 78 प्रतिशत जनता उनके शासन में है। लेकिन जब हम उनके विधायकों की लिस्ट देखें, तो आंकड़े हैरान कर देते हैं।

कुल 1811 बीजेपी विधायक हैं, लेकिन इनमें से केवल दो मुस्लिम विधायक हैं। इनमें से एक त्रिपुरा और दूसरे मणिपुर से हैं। यानी पूरे पार्टी के विधायकों का सिर्फ 0.11 प्रतिशत हिस्सा मुस्लिम है।

2024 के लोकसभा चुनाव में कितने मुस्लिम सांसद पहुंचे संसद

गौरतलब है, 18वीं लोकसभा 2024 के चुनाव में कुल 78 मुस्लिम उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। लेकिन जीत सिर्फ 24 को मिली। इनमें कांग्रेस, सपा, टीएमसी जैसे कई पार्टियों के उम्मीदवार शामिल थे। 2024 के चुनाव में कई बड़े और चर्चित चेहरे चुनाव जीतकर सामने आए हैं। क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए युसूफ पठान, हैदराबाद से लगातार जीत दर्ज करने वाले असदुद्दीन ओवैसी और कैराना से जीतने वाली इकरा हसन चौधरी जैसे नाम संसद पहुंचे। वहीं 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो 115 मुस्लिम उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

देखें लिस्ट

पार्टीलोकसभा सीटविजेता सांसद
कांग्रेसधुबरीरकीबुल हुसैन
कांग्रेसकिशनगंजमोहम्मद जावेद
कांग्रेसकटिहारतारिक अनवर
कांग्रेसवडकाराशफी परंबिल
कांग्रेससहारनपुरइमरान मसूद
कांग्रेसमालदहा दक्षिणईशा खान चौधरी
कांग्रेसलक्षद्वीपमुहम्मद हम्दुल्लाह सईद
टीएमसीजंगीपुरखलीलुर रहमान
टीएमसीबेहरामपुरपठान युसुफ
टीएमसीमुर्शिदाबादअबू ताहेर खान
टीएमसीबसीरहाटएसके नूरुल इस्लाम
टीएमसीउलुबेरियासजदा अहमद
समाजवादी पार्टीकैरानाइक़रा चौधरी
समाजवादी पार्टीरामपुरमोहिबुल्लाह
समाजवादी पार्टीसंभलजिया उर रहमान
समाजवादी पार्टीगाजीपुरअफज़ल अंसारी
आईयूएमएलमलप्पुरमई.टी. मोहम्मद बशीर
आईयूएमएलपोनानीडॉ. एम.पी. अब्दुस्समद समदानी
आईयूएमएलरामनाथपुरमनवास्कानी के