29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना- ‘आप जैसे कई आए और चले गए, हिंदुस्तान है, था और रहेगा’

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके जैसे कई लोग आए और चले गए, लेकिन हिंदुस्तान है, था और रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 7 Apr 2024, 8:58 AM IST

BJP Smriti Irani targeted Congress Rahul Gandhi

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने चेन्नई के वेपेरी जिले में वाईएमसीए सभागार में मध्य चेन्नई के भाजपा उम्मीदवार विनोज पी सेल्वम के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि अगर मेरी आवाज राहुल गांधी तक पहुंचती है, तो मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि आपके जैसे कई लोग आए हैं और कई चले गए, हिंदुस्तान है, था और रहेगा। एक सभा को संबोधित करते हुए ईरानी ने अयोध्या में राम मंदिर के पूरा होने के महत्व पर भी जोर दिया।

जय श्री राम बोलने पर हत्या कर दी जाती थी: स्मृति ईरानी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल और केरल पर भी निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस देश में ऐसे राज्य हैं जहां INDI गठबंधन के सहयोगियों ने 'जय श्री राम' कहने पर लोगों की हत्या कर दी थी। आज यह हमारा सबसे बड़ा सौभाग्य है कि हम यहां भगवान के चरणों में सिर झुकाए खड़े हैं। राम मंदिर की तारीख बता दी, मंदिर बन गया और भगवान राम की महिमा देखिए कि जिन लोगों ने उनके अस्तित्व को नकार दिया, भगवान राम ने उन्हें भी बुला लिया।

राम मंदिर बन गया, आप खुश हैं या नहीं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अजमेर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए पूछा कि राम मंदिर बन गया, आप खुश हैं या नहीं? कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा में जाने का विरोध किया, क्या यह उचित था? इतना ही नहीं अगर कोई प्राण प्रतिष्ठा में गया तो उसे कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। क्या आप इस देश की कल्पना भगवान राम के बिना कर सकते हैं? बता दें कि तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों और पुडुचेरी की एकमात्र सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

ये भी पढ़ें: Article 370: कश्मीर पर खरगे की फिसली जुबान, मच गया घमासान, अमित शाह ने कसा तंज- 'कांग्रेस की ऐसी गलतियों से देश परेशान'