6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hyderabad SIR Process: SIR को लेकर AIMIM की कार्यशाला, BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले-राजनीतिक दलों की भागीदारी जरूरी

AIMIM Holds SIR Workshop in Hyderabad: हैदराबाद में एआईएमआईएम द्वारा आयोजित कानूनी कार्यशाला को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इसे ओवैसी की पार्टी की 'देर से जागी चेतना' बताया है, जिससे अब कानून और व्यवस्था को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
N. Ramchandra Rao

N. Ramchandra Rao

BJP Welcomes AIMIM's Participation in SIR: तेलंगाना की राजनीति में बयानबाजी और सियासी दांव-पेंच का दौर हमेशा दिलचस्प रहता है, लेकिन इस बार भाजपा ने एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर ऐसा तंज कसा है जिसकी गूंज पूरे राज्य में सुनाई दे रही है। हैदराबाद में एआईएमआईएम द्वारा आयोजित एक कानूनी वर्कशॉप को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने तीखा हमला बोला है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने एआईएमआईएम की इस पहल पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह बेहद अच्छी बात है कि आखिरकार राजनीतिक दलों को समझ आ रहा है कि प्रक्रियाओं से जुड़ना कितना जरूरी है।

क्या बोले बीजेपी अध्यक्ष

AIMIM की वर्कशॉप पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी अब हैदराबाद में एक वर्कशॉप कर रही है और वकीलों को बुलाया है, जबकि इसके वर्कर SIR प्रोसेस में हिस्सा ले रहे हैं। यह अच्छी बात है कि पॉलिटिकल पार्टियों को आखिरकार यह समझ आ गया है कि वर्कशॉप को इस प्रोसेस से जोड़ा जाना चाहिए और उन्हें भी SIR में हिस्सा लेना चाहिए।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है।