6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Rain News: मुंबई बारिश पर शिवसेना (यूबीटी) का सरकार पर हमला, कहा- शहर को ‘मौत का गड्ढा’ बना दिया

Mumbai weather update: पहली ही भारी बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। विपक्ष का आरोप है कि तैयारी के लिए पूरा समय मिलने के बाद भी प्रशासन सोता रहा, जिसने आम मुंबईकरों की जिंदगी को दांव पर लगा दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Mumbai rain news

Mumbai rain news

Mumbai Monsoon 2026: हर साल की तरह इस बार भी जब बादलों ने मुंबई का रुख किया, तो दावों की बड़ी-बड़ी नावें पानी में बह गईं। मानसून की पहली ही मूसलाधार बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को घुटनों पर ला दिया है। सड़कें समंदर बन चुकी हैं, लोकल ट्रेनें हांफ रही हैं और आम आदमी एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही का शिकार हो रहा है। इस बदइंतजामी को लेकर अब सियासी पारा भी चरम पर पहुंच गया है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने मौजूदा सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार ने मुंबई को एक 'डेथ पिट' (मौत का कुआं) में तब्दील कर दिया है।