
Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Divorce (सोर्स- @netflix)
Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Divorce: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में हर दिन कोई न कोई खुलासा सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार चर्चा का केंद्र बनी हैं टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला। पहले उन्होंने अभिनेता गौरव खन्ना से अपने तलाक की पुष्टि कर सबको चौंकाया, फिर अपनी बाइसेक्शुअलिटी को लेकर खुलकर बात की। अब शो में दिया गया उनका एक और बयान सोशल मीडिया पर बहस का कारण बन गया है।
दरअसल, शो के दौरान आकांक्षा ने कहा कि वो मां नहीं बनना चाहतीं और यही उनके वैवाहिक रिश्ते में दूरी आने की एक बड़ी वजह बनी। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। इसी कड़ी में यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका आर्य ने भी अपनी राय रखी, जिसने विवाद को और हवा दे दी।
सनी आर्य उर्फ तहलका भाई की पत्नी दीपिका आर्य ने एक वीडियो साझा करते हुए आकांक्षा के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को शुरुआत से ही बच्चे नहीं चाहिए थे, तो क्या इस बारे में शादी से पहले अपने पार्टनर से स्पष्ट बातचीत नहीं होनी चाहिए थी?
दीपिका का कहना था कि इतनी बड़ी बात राष्ट्रीय स्तर के मंच पर रखने से पहले यह भी सोचना चाहिए कि इसे देखने वाले लाखों दर्शकों पर क्या असर पड़ेगा। उनके अनुसार शादी जैसे रिश्ते में परिवार बढ़ाने को लेकर दोनों पक्षों की सहमति और स्पष्टता बेहद जरूरी होती है।
दीपिका ने अपने वीडियो में कहा कि अगर दोनों की सोच शुरुआत से अलग थी, तो शादी से पहले ही इस विषय पर निर्णय लिया जाना चाहिए था। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पति को भविष्य में बच्चे चाहिए थे और पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थीं, तो क्या यह बात पहले से स्पष्ट नहीं होनी चाहिए थी?
उनका मानना है कि ऐसे मामलों में बाद में अलग होने की नौबत आने के बजाय पहले ही आपसी समझ विकसित करना बेहतर होता।
लॉक अप सीजन 2 की शुरुआत से ही आकांक्षा चमोला लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले उन्होंने अपने तलाक को लेकर खुलासा किया, फिर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज दर्शकों के सामने रखे। अब मां न बनने की इच्छा को लेकर दिया गया उनका बयान और उस पर आई प्रतिक्रियाएं शो की सबसे चर्चित घटनाओं में शामिल हो गई हैं।
Updated on:
06 Jul 2026 07:55 am
Published on:
06 Jul 2026 07:55 am
