6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Red Alert Pune: रेड अलर्ट के बीच पुणे में तेज बारिश जारी, नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

Pune weather update: आसमान से बरसती आफत के बीच पुणे में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सड़कें समंदर बन चुकी हैं और जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। मौसम विभाग की सबसे बड़ी चेतावनी के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया है।
2 min read
Google source verification
Monsoon 2026

तेज बारिश (Photo: IANS)

Maharashtra Heavy Rainfall: महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे इस समय आसमानी आफत से कराह रही है। पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने सोमवार को बेहद खतरनाक रूप अख्तियार कर लिया, जिसके बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया है। शहर के रिहायशी इलाकों से लेकर मुख्य सड़कों तक, हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बिगड़ते हालात और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला कलेक्टर जितेंद्र डुडी ने पुणे के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में आज यानी सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी है।

दो दिनों में 100 से ज्यादा पेड़ गिरने के मामले सामने आए

शनिवार और रविवार को पुणे में भारी के चलते 100 से ज्यादा पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। पेड़ गिरने की वजह से एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने पहाड़ी किलों और जंगलों वाली जगहों पर लोगों को जाने से रोक दिया है।

पुणे जिला प्रशासन ने बताया कि पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) को शनिवार को पेड़ गिरने की 29 शिकायतें मिलीं, पिंपरी-चिंचवाड़ में 27 घटनाएं दर्ज की गई। रविवार को पुणे में 100 से ज्यादा पेड़ गिरने के मामले सामने आए। फायर ब्रिगेड की टीमें पूरे दिन उखड़े हुए पेड़ों, टूटी हुई डालियों और जाम सड़कों को हटाने में लगी रहीं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

महाराष्ट्र में किसी भी आपात स्थिति में निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने को कहा है. BMC-1916, पालघर जिला हेल्पलाइन: 02525-297474/+91 8237978873, ठाणे नगर निगम (टीएमसी): 022-25364779/022-25301740/+91 9372338827, ठाणे आपदा प्रबंधन कक्ष: 1800-222-108 / 8657887101, पनवेल नगर निगम: 022-27458040 /41/42

वन विभाग की टूरिस्टों से अपील

भारी बारिश को देखते हुए पुणे वन विभाग ने टूरिस्टों से अपील की है कि वे राजगढ़, सिंहगढ़ और लोनावाला इलाके में झरनों व नालों के किनारे न जाए। विभाग के गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करें। वन विभाग ने कहा कि लगातार बारिश से लैंडस्लाइड, पत्थर गिरने, टहनियों के गिरने और नदियों, झरनों और मौसमी छोटी नदियों में पानी का लेवल अचानक बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। वन विभाग ने लोंगों से यह भी अपील की है कि वे दुर्घटना, लोगों के लापता होने, जंगल में आग लगने, वाइल्डलाइफ से जुड़ी घटनाओं या जंगल के इलाकों में किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत टोल-फ्री इमरजेंसी हेल्पलाइन 1926 पर संपर्क करें।