6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai building collapse: मुंबई के मानखुर्द में इमारत ढही, 6 लोगों की मौत, एक घायल

Mumbai latest news building collapse: मुंबई के मानखुर्द इलाके में तड़के उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक बहुमंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। मलबे के नीचे दबे कई परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
2 min read
Google source verification
Mumbai collapse

तीन चालें ढ़हने से 6 लोगों की मौत (Photo-ANI)

Mankhurd building collapse: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मानखुर्द के जनता नगर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक 'ग्राउंड-प्लस-थ्री' (चार मंजिला) अवैध ढांचे से बनीं दो से तीन चालें (झुग्गियां) अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गईं।

इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मुताबिक, हादसे के बाद चार महिलाओं और एक पुरुष को अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य व्यक्ति की राजावाड़ी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक घायल का इलाज जारी है। 

सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मुताबिक, मुंबई के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान 200 से 300 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कहा कि भारी बारिश, तेज हवा और जलभराव की स्थिति बन सकती है।

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है और अगले 24 घंटों में ओडिशा तट से टकराने की संभावना है। इसके प्रभाव से महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें और मौसम विभाग व स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

बारिश से जलभराव की बनी स्थिति

मुंबई में रविवार को भी तेज बारिश हुई। जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। इसके अलावा ट्रैफिम जाम की स्थिति भी देखने को मिली। वहीं बारिश को देखते हुए बीएमसी ने सोमवार को मुंबई के सभी सरकारी, निजी और बीएमसी संचालित स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि सरकारी और निजी कार्यालय सामान्य रूप से खुलेंगे।