बीजेपी नेता ने कहा कि वैसे भी यह मतलब का ही गठबंधन था। दिल्ली में दोस्ती कर रहे थे और पंजाब में कुश्ती। वहीं चंडीगढ़ में मस्ती कर रहे थे। इट वाज द फ्रेंडशिप ऑफ बेनिफिट, जिसका मतलब है कि बेनिफिट खत्म तो फ्रेंडशिप खत्म। वैसे भी कुछ दिनों पहले जो निकाह फरमाया था, वो अब तीन तलाक में खत्म हो गया। अब कांग्रेस पार्टी जैसे पंजाब में आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचारी कहती है, कहती है कि यह उग्रवादियों के साथ है। अब दिल्ली में एक-दूसरे की तारीफ करने वाले एक-दूसरे को गालियां देंगे। यही इंडी अलायंस का चरित्र है।“