1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन जामा मस्जिद के बाहर ये करेंगे भाजपाई, पार्टी ने किया ऐलान

Inauguration of Ram Temple: राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर भाजपा कार्यक्रम चलाएगाी।

2 min read
Google source verification
 BJP will light lamps outside Jama Masjid on occasion of inauguration Ram temple on January 22


22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने के साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इस पूरे कार्यक्रमे में खुद प्रधानमंत्री मोदी बतौर मुख्य यजमान शामिल होंगे।

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने भी इस मौके को भव्य तरीके से सेलिब्रेट करने की योजना बना रही है। इसी के मद्देनजर पार्टी 12 जनवरी से 22 जनवरी तक बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा पूरे देश में दीप जलाने का कार्यक्रम चलाएगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया अल्पसंख्यक मोर्चा 12 से 22 जनवरी तक पूरे देश में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम चलाएगाी।

जामा मस्जिद के सामने दीप जलाएंगे भाजपाई

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर तरफ लोगों में उत्साह है। अल्पसंख्यक मोर्चा के संयोजक यासिर जिलानी ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम सभी 140 करोड़ भारतवासियों के आराध्य हैं, इसलिए मुस्लिम जनता के बीच शांति और सौहार्द्र बांटने के लिए हम तमाम अल्पसंख्यक इलाकों में जागरूकता फैलाने जा रहे हैं। हमारे संगठन के अध्यक्ष खुद अपनी टीम के साथ निजामुद्दीन दरगाह और जामा मस्जिद के बाहर दीप जलाएंगे।

भाजपा चलाएगी जागरूकता अभियान

BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है- लंबी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में पधार रहे हैं प्रभु श्रीराम, यह ऐतिहासिक क्षण हम सभी के जीवन में बहुत भाग्य से आया है। पग-पग दीप जलाएंगे, राम आएंगे। इसके साथ ही भाजपाई अल्पसंख्यक समाज में जागरूकता और भाईचारा बढ़ाने के लिए खुद दिल्ली के निजामुद्दीन दरगाह और जामा मस्जिद इलाके में जाकर दीपक जलाने से संबंधित सामग्री लोगों के बीच बांटेंगे और लोगों को इस बारे में जागरूक करेंगे।

ये भी पढ़ें: Video: रात के अंधेरे में Indian Air Force ने रच दिया इतिहास, कारगिल के एयरस्ट्रिप पर उतारा हरक्यूलिस विमान

Story Loader