19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्रिपुरा में आज से चुनाव प्रचार शुरू करेगी बीजेपी, जेपी नड्डा करेंगे शुरुआत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा आज से त्रिपुरा में चुनावी अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। पार्टी के राष्ट्रीय नड्डा आज अमरपुर से विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत कर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दो सार्वजनिक रैलियां करने वाले हैं।

2 min read
Google source verification
jp nadda

jp nadda

भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज से त्रिपुरा में चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यय जेपी नड्डा आज से चुनाव प्रचार प्रसार की शुरुआत करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि नड्डा पहली सभा को उनाकोटी जिले के कुमारघाट और उसके बाद गोमती जिले के अमरपुर में संबोधित करेंगे। राज्य में 35 अन्य रैलियां भी निकाली जाएंगी। इनका नेतृत्व केंद्रीय और राज्य दोनों स्तर के मंत्री करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शनिवार की रैलियों में हिस्सा लेंगे।


पार्टी के राष्ट्रीय नड्डा आज अमरपुर से विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत कर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दो सार्वजनिक रैलियां करने वाले हैं। नड्डा आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए राज्य के शीर्ष नेताओं की बैठक भी करेंगे।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के शीर्ष नेता भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 फरवरी को दो दिवसीय प्रचार अभियान के लिए यहां पहुंचने वाले हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 फरवरी को रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो चरणों की यात्रा के दौरान पश्चिम और दक्षिण त्रिपुरा जिलों में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह अपने त्रिपुरा दौरे के तीन चरणों में 10 रैलियों और रोड शो को संबोधित करेंगे।


पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए 17 फरवरी को चुनाव होने जा रहे है। बीजेपी ने चुनाव के लिए 55 उम्मीदवार मैदान में उतारे है। बता दें कि बीजेपी ने 2018 के विधानसभा चुनावों में त्रिपुरा में शानदार जीत दर्ज की थी।


नामांकन पत्रों की जांच — 31 जनवरी 2023
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि — 2 फरवरी 2023
मतदान की तिथि — 16 फरवरी 2023
मतगणना की तारीख— 2 मार्च 2023