16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हम दीवारों पर कमल का निशान पेंट करते थे और वो लोग…’, BJP के सदस्यता अभियान में PM Modi ने सुनाया पुराना किस्सा

BJP का सोमवार से राष्ट्रीय सदस्यता अभियान (BJP Membership 2024) शुरू हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) ने इस अभियान की शुरुआत की। वहीं इस दौरान वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले पहले सदस्य भी बने।

less than 1 minute read
Google source verification

BJP Membership 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सोमवार से राष्ट्रीय सदस्यता अभियान (BJP Membership 2024) शुरू हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) ने इस अभियान की शुरुआत की। वहीं इस दौरान वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले पहले सदस्य भी बने। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए। बीजेपी ने इस सदस्यता अभियान को “संगठन पर्व-सदस्यता अभियान 2024” नाम दिया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सदस्यता अभियान का एक दौर हुआ शुरू-Modi

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज सदस्यता अभियान का एक दौर शुरू हो रहा है। भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हम वो लोग हैं जिन्होंने दीवारों पर कमल पेंट किया। लेकिन इतनी श्रद्धा से पेंट किया था कि हमें विश्वास था कि दीवारों पर पेंट किया हुआ कमल कभी न कभी दिलों पर भी पेंट हो जाएगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमेशा हमारा कुछ लोग मजाक उड़ाते रहे हैं। जब देश की संसद में हमारे दो सदस्य थे, तब भी इतना भद्दा मजाक हमारे लिए उड़ाया गया। कुछ लोगों का चरित्र ही ऐसा होता है। उन लोगों को लगता है कि व ऐसा करने से वो बड़े बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें-मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आमदनी बढ़ाने के लिए ये 7 फैसले