
Bomb Threat in Delhi: सोमवार (9 दिसंबर) की सुबह 7.00 बजे DPS और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल मैनेजमेंट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। स्कूल के बच्चे क्लास के लिए स्कूल पहुंच चुके थे। धमकी का सुनते ही बच्चों को घर भेजा गया और पुलिस को इसकी पूरी जानकारी दी गई। साथ ही दिल्ली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इससे [पहले भी दिल्ली में स्कूल, एयरपोर्ट, होटल और अन्य जगहों पर बम की धमकियां मिली थी और यह सिलसिला अभी तक खत्म नहीं हुआ है।
इससे पहले दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में कम तीव्रता का एक विस्फोट हो चूका है। इस विस्फोट में एक व्यक्ति घायल भी हुआ था। दिल्ली के रोहिणी में एक प्राइवेट स्कूल को बम की धमकी भरा एक ईमेल आया था। उसके बाद उसकी जांच की जाने पर धमकी अफवाह पाई गई थी।
जहां एक ओर धमकी अफवाह पाई गई थी वही दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के पास एक विस्फोट हुआ था। दो महीने के अंदर दिल्ली में ऐसे दो विस्फोट हो चुके हैं, जिसके चलते अब यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फ्लाइट्स में भी बम की धमकियां मिलती रही हैं, जो जांच के बाद झूठी साबित हुई हैं।
Updated on:
9 Dec 2024, 1:25 PM IST
Published on:
9 Dec 2024, 8:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.