6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां-बेटे ने पार की हैवानियत की सारी हदें, अश्लील फिल्म में काम से इनकार पर युवती को महीनों तक बंधक बना की दरिंदगी

हावड़ा के डोमजुड़ में 23 वर्षीय युवती को पोर्न फिल्म में काम करने से मना करने पर मां-बेटे ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 09, 2025

Bhilwara crime news

23 वर्षीय युवती को पोर्न फिल्म में काम करने से मना करने पर मां-बेटे ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। (सांकेतिक तस्वीर)

हावड़ा जिले के डोमजुड़ इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 23 वर्षीय युवती को कथित रूप से पोर्नोग्राफिक फिल्म में काम करने से मना करने पर एक युवक और उसकी मां ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। पीड़िता उत्तर 24 परगना के सोडपुर की निवासी है। उसे गंभीर हालत में बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के सागर दत्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

आरोप और जांच का दायरा

हावड़ा सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी मां-बेटे की जोड़ी के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान तेज़ कर दिया गया है। साथ ही पुलिस यह भी जांच रही है कि कहीं ये लोग इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के नाम पर पोर्नोग्राफी रैकेट तो नहीं चला रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मां-बेटे की जोड़ी एक कथित फिल्म प्रोडक्शन हाउस चलाते थे, जहां 'सॉफ्ट पोर्न' वीडियो की शूटिंग होती थी।

कैसे करते थे युवतियों को फंसाने का जाल?

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी युवतियों को ज्यादा वेतन का लालच देकर नौकरी के बहाने फंसाते थे। इसके बाद उन पर अश्लील फिल्मों में काम करने का दबाव बनाया जाता था। जो महिलाएं इनकार करती थीं, उनके साथ मारपीट और शारीरिक उत्पीड़न किया जाता था। पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपी मां पर इलाके में सेक्स रैकेट चलाने का भी शक है, जिस पर भी गहराई से जांच चल रही है।"

पीड़िता का दर्दनाक बयानी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे बंधक बनाकर सबसे ज्यादा आत्मा-दहला देने वाला अत्याचार आरोपी महिला ने किया। उसने कहा, "मैं चाहती हूं कि पुलिस पहले उस महिला को गिरफ्तार करे, क्योंकि वही मुझे सबसे ज्यादा मारती थी। उसका बेटा दूर खड़ा होकर देखता था।"

पीड़िता की हालत और पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की हालत अब स्थिर है और उसका इलाज जारी है। इस मामले में महिला और उसके बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं।

फेसबुक के जरिए हुआ था संपर्क, फिर हुआ छल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की आरोपी युवक से पिछले साल फेसबुक पर पहचान हुई थी। आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे हावड़ा के डोमजुड़ स्थित अपने घर बुलाया था, जहां उसके साथ अत्याचार किया गया।

पीड़िता के परिवार की शिकायत

पीड़िता के माता-पिता ने खड़दह थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी को नौकरी के नाम पर बंधक बनाकर मार-पीट और घरेलू कामकाज के लिए मजबूर किया गया। परिवार ने आरोप लगाया कि मां-बेटे ने उसे लोहे की रॉड से पीटा, हाथ-पैर तोड़े, दांत तोड़े, खाने-पीने से वंचित रखा। साथ ही पीड़िता को अनजान लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। युवती ने बताया कि आरोपीयों ने उसका मोबाइल फोन जबरन छीन लिया था, जिससे वह किसी से संपर्क नहीं कर पा रही थी।