8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budget 2025: Income Tax 47, मिडिल क्लास 10 बार…निर्मला सीतारमण ने बजट में किस शब्द को कितनी बार बोला

Budget 2025: वित्त मंत्री ने सबसे ज्यादा इनकम शब्द का 47 बार जिक्र किया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 01, 2025

nirmala sitharaman

nirmala sitharaman

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को देश का आम बजट पेश किया। निर्मला सीतारमण ने लगातार 8वीं बार बजट पेश किया है। वित्त मंत्री सीतारमण ने इस बार के आम बजट में मिडिल क्लास को नए इनकम टैक्स स्लैब का तोहफा दिया। इसके साथ-साथ रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई अन्य क्षेत्रों का भी ध्यान रखा। Income Tax के नए स्लैब की घोषणा के बाद अब 12 लाख रुपये तक की आय वाले लोगों को कोई टैक्स नहीं देना होगा।

बजट में सबसे ज्यादा Income शब्द का किया जिक्र

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करीब एक घंटे 17 मिनट यानी 77 मिनट का भाषण दिया। इस दौरान वित्त मंत्री ने सबसे ज्यादा इनकम शब्द का 47 बार जिक्र किया। इसके अलावा मिडिल क्लास का 10 बार, Farmer का 20 बार, वूमेन का 6 बार, Employment का 17 बार, रिफॉर्म 29 बार, ग्रोथ 10 बार, डेवलपमेंट 28 बार और इन्वेस्टमेंट शब्द का 28 बार जिक्र किया।बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये सभी शब्द अंग्रेजी में बोले हैं।

शब्दजिक्र
Income47
middle class10
farmer20
youth10
women6
employment17
reform29
growth10
development28
investment28

मिडिल क्लास को दी बड़ी राहत 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री ने नए टैक्स स्लैब का ऐलान किया है। निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब 12 लाख की सालाना कमाई पर कोई भी टैक्‍स नहीं दिया जाएगा।

कई चीजें हुई सस्ती

वित्त मंत्री ने बजट में कई चीजों को सस्ता करने की ऐलान भी किया है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स कम किया है। इसके अलावा मोबाइल, बैटरी, लेदर जैकेट, कैंसर की 36 दवाएं और कई चीजें अप पहले से सस्ते मिलेगे। बजट में वित्त मंत्री ने सीनियर सिटीजन को भी बड़ी राहत दी है। अब ब्याज से होने वाली कमाई पर टैक्स की छूट 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी है।

यह भी पढ़ें-Budget 2025: पक्ष ने ही नहीं विपक्ष ने भी की बजट की तारीफ, New Income Tax Slab को लेकर आम लोग हुए गदगद

‘सरकारी सेकेंडरी स्कूल और PHC में ब्रॉडबैंड इंटरनेट दिया जाएगा’

वित्त मंत्री ने कहा कि गांवों के सभी सरकारी सेकेंडरी स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में ब्रॉडबैंड इंटरनेट दिया जाएगा। इसके अलावा भारतीय भाषा पुस्तक योजना के तहत स्कूल और कॉलेजों के लिए डिजिटल रूप में भारतीय भाषाओं की किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।