केंद्र सरकार ने पीएम धन धन्य कृषि योजना शुरू की है। यह एक नई पहल है जिसका उद्देश्य कम उत्पादकता, मध्यम फसल तीव्रता और औसत से कम ऋण पहुंच वाले 100 जिलों में कृषि की स्थिति में सुधार करना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2025 में घोषित, इस योजना को राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में लागू किया जाएगा और मौजूदा कृषि योजनाओं और विशेष उपायों के अभिसरण के माध्यम से ग्रामीण समृद्धि को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम की सफलता से प्रेरित होकर, हमारी सरकार राज्यों के साथ साझेदारी में प्रधानमंत्री धन धन्य कृषि योजना शुरू करेगी।