15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: NTA से जुड़े लातूर के प्रोफेसर PV कुलकर्णी CBI के हत्थे चढ़े

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। लातूर के केमिस्ट्री प्रोफेसर पी.वी. कुलकर्णी को गिरफ्तारी किया गया है।

2 min read
Google source verification
PV Kulkarni Latur NEET Scam

PV Kulkarni Latur NEET Scam

NEET Paper Leak: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीट यूजी पेपर लीक के कथित सरगना की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। रसायन विज्ञान के शिक्षक पीवी कुलकर्णी, जो मूल रूप से लातूर के रहने वाले हैं। महाराष्ट्र के पुणे में काम करते थे और वहीं से पकड़े गए। जांच एजेंसी ने शुक्रवार शाम को बताया कि कुलकर्णी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया में शामिल थे। इस प्रकार उनके पास प्रश्न पत्रों तक पहुंच थी। उनके बारे में इससे अधिक जानकारी साझा नहीं की गई।

प्रश्नों को ऐसे किया था वायरल

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल 2026 के आखिरी सप्ताह में उसने एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे की मदद से छात्रों को संगठित किया और पुणे स्थित अपने आवास पर उन छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं।

कुलकर्णी ने कथित तौर पर इन विशेष कक्षाओं के दौरान प्रश्न, विकल्प और सही उत्तर लिखवाए थे। अधिकारियों ने बताया कि छात्रों ने उनके द्वारा लिखवाए गए इन विवरणों को अपनी नोटबुक में हाथ से लिखा था और ये NEET-UG 2026 परीक्षा के वास्तविक प्रश्न पत्र से बिल्कुल मेल खाते हैं।

21 मई को दोबारा होगी परीक्षा

3 मई को यह परीक्षा आयोजित ​की गई थी, जिनको बाद में रद्द कर दिया गया। 22 लाख से अधिक छात्रों ने यह परीक्षा दी थी। अब इसे 21 जून को दोबारा आयोजित किया जाएगा।

सीबीआई तक ऐसे पहुंची सीबीआई

7 मई को राजस्थान में मामला सामने आने के बाद सीबीआई ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया। सीबीआई द्वारा साझा किए गए विवरणों में कहा गया है कि जांच के दौरान सीबीआई ने देश भर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और कई आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मोबाइल फोन जब्त किए, जिसके बाद कुलकर्णी तक पहुंचने में सफलता मिली।

14 मई तक सात आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की औपचारिक शिकायत के आधार पर सीबीआई ने 12 मई को मामला दर्ज किया। इसके बाद विशेष टीमें गठित की गईं। 14 मई तक जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिलियानगर से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। इनमें से पांच आरोपियों को अदालत में पेश किया जा चुका है और विस्तृत पूछताछ के लिए सात दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग