15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अब कोई परीक्षा नहीं होगी…’ वो आखिरी शब्द: राहुल गांधी ने कहा- ‘मोदी जी इंसाफ के लिए और कितने ऋतिक चाहिए?’

Hrithik Death Neet Exam Cencel: 'अब कोई प्रतियोगी परीक्षा नहीं होगी।' लखीमपुर खीरी के 21 साल के ऋतिक मिश्रा के ये आखिरी शब्द थे जो उसने मरने से पहले कहे। पेपर लीक और सिस्टम की सड़ांध ने एक और होनहार छात्र की बलि ले ली है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

May 15, 2026

PM Modi Rahul gandhi

राहुल गांधी और पीएम मोदी (Photo: IANS)

Hrithik Death Neet Exam: नीट परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक के चलते लखीमपुर खीरी के छात्र ऋतिक मिश्रा की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे सिस्टम द्वारा की गई 'हत्या' करार देते हुए कहा कि साल 2015 से 2026 के बीच 148 घोटालों ने 9 करोड़ छात्रों का भविष्य बर्बाद किया है। राहुल गांधी ने कहा कि शर्मनाक बात है कि इन घोटालों में जिम्मेदार किसी अधिकारी या मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ।

सिस्टम की बलि चढ़ते मासूम: राहुल गांधी

नीट परीक्षा रद्द होने के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर गोवा तक छात्रों की मौत की खबरों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बेहद तीखा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि देश का युवा परीक्षाओं से नहीं हार रहा, बल्कि भ्रष्ट सिस्टम उसे मार रहा है। लखीमपुर खीरी के छात्र ऋतिक मिश्रा का जिक्र करते हुए राहुल भावुक नजर आए। उन्होंने साफ कहा कि तीसरी बार नीट की तैयारी कर रहा यह बच्चा परीक्षा रद्द होने की खबर सुनते ही टूट गया था। राहुल के मुताबिक, गोवा में भी एक छात्र ने इसी वजह से अपनी जान दे दी।

'यह आत्महत्या नहीं, हत्या है'

राहुल गांधी ने 'X' पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार को घेरा और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने जो आंकड़े पेश किए, वो चौंकाने वाले हैं। राहुल गांधी ने कहा, '2015 से 2026 तक 148 परीक्षा घोटाले।, 87 परीक्षाएं रद्द, 9 करोड़ बच्चों का भविष्य प्रभावित।, 148 घोटालों में सजा हुई सिर्फ 1 को।, CBI ने 17 मामले लिए, ED ने 11 किसी को सजा नहीं। NEET, AIPMT और अन्य मेडिकल परीक्षाओं में अकेले 15 घोटाले। और सबसे शर्मनाक बात है कि इन घोटालों में जिम्मेदार किसी अधिकारी या मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ। हटाए जाते हैं फिर चुपके से बड़े पद पर बैठा दिए जाते हैं। चोरी कराने वालों को इनाम मिलता है, और परीक्षा देने वाले बच्चे जान गंवाते हैं।'

पीएम मोदी से पूछा सवाल- अभी और कितने ऋतिक चाहिए?

राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने युवाओं से वादा किया कि वे इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं। राहुल गांधी ने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि 'मोदी जी कितने ऋतिक चाहिए आपकी जवाबदेही जगाने के लिए? मेरे युवा साथियों, आपका दर्द मेरा दर्द है। आपकी मेहनत मेरी मेहनत है। आपका भविष्य चुराने वालों को जवाब देना ही होगा। चाहे जितना वक्त लगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा ये मेरा वादा है। यह लड़ाई हम साथ लड़ेंगे और जीतेंगे भी।'

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा फैसला

देशभर में मचे बवाल के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों को भरोसा दिलाने की कोशिश की है। उन्होंने माना कि व्यवस्था में सुधार की जरूरत है और अगली तारीख का ऐलान कर दिया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता छात्रों का भविष्य है, और सरकार उनकी कड़ी मेहनत और प्रयासों के प्रति संवेदनशील है। हम इस बार गड़बड़ी नहीं होने देंगे।'

अगले साल से बदल जाएगा पूरा पैटर्न

पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने नीट परीक्षा के मोड में बड़े बदलाव का संकेत दिया है। शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि अगले साल से NEET-UG परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इसका मकसद पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली अनियमितताओं को रोकना है। NTA ने भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि 21 जून को दोबारा परीक्षा ली जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक चैनलों से मिलने वाली जानकारी पर ही भरोसा करें।