29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में CBI की छापेमारी, 6 लाख रुपये में बेचते थे बच्चे, 8 का किया रेस्क्यू

CBI Raid: CBI ने 8 बच्चों का रेस्क्यू किया है। इन सभी बच्चों की खरीद-फरोख्त की जा रही थी। इस अपराध में शामिल कुछ लोगों को जांच एजेंसी ने हिरासत में भी लिया है। इन लोगों से चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में पूछताछ की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 6 Apr 2024, 4:07 PM IST

CBI raided Delhi and rescued 8 children.

दिल्ली में CBI ने छापेमारी कर 8 बच्चों का किया रेस्क्यू

CBI Raid: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिवेगशन (CBI) ने देश की राजधानी दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में छापेमारी की है। दिल्ली के साथ NCR के कुछ इलाकों में भी जांच एजेंसी ने रेड मारी है। इस दौरान CBI ने 8 बच्चों का रेस्क्यू किया है। इन सभी बच्चों की खरीद-फरोख्त की जा रही थी। इस अपराध में शामिल कुछ लोगों को जांच एजेंसी ने हिरासत में भी लिया है। इन लोगों से चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में पूछताछ की जा रही है।

CBI ने छापेमारी कर लोगों को हिरासत में लिया

जानकारी के अनुसार, CBI ने छापेमारी के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें अस्पताल के वार्ड बॉय समेत कुछ महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। केस में CBI ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ये छापेमारी की थी। रेड के दौरान टीम ने दिल्ली के केशवपुरम के एक घर से भी दो नवजात शिशु को रेस्क्यू किया। शुरुआती जांच में मामला नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त का प्रतीत हो रहा है।

4 से 6 लाख रुपये में बेचते थे बच्चे

CBI अधिकारियों ने बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि आरोपी विज्ञापन के माध्यम से, फेसबुक पेज और व्हाट्सएप ग्रुप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत भर के ऐसे निःसंतान दंपतियों से जुड़ते थे जो बच्चे गोद लेने के इच्छुक होते थे। कथित तौर पर वे वास्तविक माता-पिता के साथ-साथ सरोगेट माताओं से भी बच्चे खरीदते थे और उसके बाद नवजात बच्चों को 4 से 6 लाख प्रति बच्चे की कीमत पर बेचते हैं। CBI को बच्चों की खरीद फरोख्त की जानकारी मिली थी। CBI ने जिन बच्चों को रेस्क्यू किया है उनकी उम्र 10 साल से कम है।

ये भी पढ़ें: Delhi excise policy case: मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई, ED ने किया AAP नेता की जमानत का विरोध