5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE ने बदला सिलेबस: छात्र अब नहीं पढ़ेगे फैज की कविता, इस्लाम और मुगल साम्राज्य सहित कई चैप्टर हटाए

CBSE changed syllabus: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 11वीं और 12वीं क्लास से इतिहास और राजनीति विज्ञान के सिलेबस में से कई चैप्टर हटा दिए हैं। सीबीएसई ने कक्षा ग्यारहवीं की इतिहास पुस्तक से केन्द्रीय इस्लामी भूमि का मामला और बारहवीं की पुस्तक से मुगल साम्राज्य का मामला हटा दिया गया है।

2 min read
Google source verification
CBSE

CBSE

CBSE changed syllabus: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए नया पाठ्यक्रम जारी किया है। नए सिलेबस के तहत इस बार बोर्ड ने कई चैप्टर को हटाया है। सीबीएसआई ने मशहूर शायर फेज अहमद की दो नज्मों और मुगलों के इतिहास, मुगल शासन, मुगल दरबार जैसे पुराने चैप्टर को सिलेबस से अलग कर दिया है। इसी तरह, 10वीं के सिलेबस में फूड सेफ्टी से एग्रीकल्चर पर ग्लोबलाइजेशन का असर विषय हटा दिया गया है। सीबीएसई ने कोर्स में से 'लोकतंत्र और विविधता' पर चैप्टर भी हटा दिया है। बोर्ड ने 12वीं की किताब के पहले भाग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए
सीबीएसई बोर्ड भारतीय शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए नई शिक्षा नीति से जोड़ा जा रहा है। बोर्ड ने 11वीं और 12वीं की इतिहास की किताबों से कुछ अंश हटाया है। इसमें मुगल साम्राज्य, इस्लामी भूमि, औद्योगिक क्रांति जैसे कई अध्याय शामिल हैं। इनमें इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति के कारण और प्रभाव, साम्राज्यवाद का प्रचार कैसे किया गया, इत्यादि शामिल थे। ऐसी जानकारी छात्रों को दी गई है। यह वर्तमान में निर्माणाधीन है। पाठ्यक्रम प्रभावी हैं और भारतीय इतिहास को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें- PM Kisan KYC: पीएम किसान ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन अपडेट

फैज की नज्में भी हटाई गईं
सीबीएसई ने कोर्स में से 'लोकतंत्र और विविधता' पर चैप्टर भी हटा दिया है। धर्म, सांप्रदायिकता और राजनीति - सांप्रदायिकता, धर्मनिरपेक्ष राज्य' कॉलम में फैज अहमद फैज की उर्दू में दो कविताओं के अनुवादित अंशों को भी बाहर कर दिया गया है।

जानिए कौन सी कक्षा में क्या क्या हुआ बदलाव
— 10वीं कक्षा में पाठ्यक्रम से खाद्य सुरक्षा अध्याय से कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव वाले चैप्टर को हटाया है।
— 11वीं कक्षा के इतिहास की किताब से इस्लाम की स्थापना, उसके उयर और विस्तार को हटा दिया।
— 12वीं की राजनीति शास्त्र से शीत युद्ध युग और गुटनिरपेश आंदोलन को बदल दिया।
— 12वीं कक्षा के बुक में अब मुगल साम्राज्य के शासन प्रशासन वाले पाठ को हटा दिया।