जनगणना पर 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आने की संभावना है। 2019 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8,754 करोड़ की लागत से 2021 की प्रस्तावित जनगणना और 3,941 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। चूंकि 2021 के बजाए अब 2025 में जनगणना होनी है, ऐसे में बढ़ी हुई महंगाई को देखते हुए खर्च पहले से ज्यादा खर्च होगा।